Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रायपुर में ब्याजखोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ा खुलासा, दिव्यांश तोमर गिरफ्तार

43

रायपुर। छत्तीसगढ़ के थाना तेलीबांधा में दर्ज अपराध के गंभीर मामले में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर के भाठागांव स्थित साईं विला मकान में दबिश के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी, जेवरात, लग्जरी वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। जब्त सामग्री में ₹37,10,350 नकद, 734 ग्राम सोने के जेवर, 125 ग्राम चांदी के जेवर, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा कार सहित कई दस्तावेज, चेकबुक, लैपटॉप, नोट गिनने की मशीन, और अवैध रूप से रखे गए हथियार शामिल हैं।

तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और आरोपियों के पीड़ितों के बयानों के आधार पर एक संगठित ब्याजखोरी रैकेट का खुलासा हुआ है। जयदीप बेनर्जी, मनीष साहू और नासिर बख्श समेत कई लोगों ने अपने बयान में बताया कि आरोपी रोहित तोमर, विरेन्द्र तोमर और उनके परिवारजन व साथियों ने उधार के एवज में उनसे कोरे चेक, स्टांप पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उन्हें ब्याज की राशि के लिए डराया-धमकाया गया और औने-पौने दाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।

पीड़ितों ने यह भी बताया कि ब्याज की रकम नकद या फिर आरोपी के कर्मचारी योगेश और परिवार की महिलाओं शुभ्रा तोमर व नेहा तोमर के खातों में ली जाती थी। यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से लोगों से अवैध रूप से वसूली करता था।

इन खुलासों के आधार पर थाना पुरानी बस्ती में आरोपी रोहित सिंह तोमर, विरेन्द्र सिंह तोमर, दिव्यांश तोमर समेत अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भारतीय न्यास संहिता एवं छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिव्यांश तोमर (पिता अनिल तोमर, उम्र 25 वर्ष, निवासी साईं विला, भाठागांव) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इसके अतिरिक्त विरेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ अलग से थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 229/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी की अगुवाई में आगे की जांच तेज़ी से जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.