Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

फौजी पर हमला करने का मामला, 24 घंटे में पुलिस के हाथ लगी कामयाबी

17

 क्षेत्र में बीते दिन बठिंडा में फौजी पर नशा तस्करों द्वारा हमले के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्कर उस वारदात में शामिल थे, जिसमें एक फौजी की टांग तोड़ दी गई थी।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था और लोगों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस घटना के साथ ही थाना कोटफत्ता के एस.एच.ओ. पर भी सवाल उठे हैं। गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि एस.एच.ओ. आम जनता के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करते हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

एस.एस.पी. ने लोगों को दिया भरोसा

उधर, एस.एस.पी. मैडम ने खुद गांव का दौरा किया और लोगों से संवाद कर भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर हाल में आम जनता के साथ है। उन्होंने कहा, “नशे के खिलाफ लड़ाई में हमें जनता के सहयोग की आवश्यकता है। यदि किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है और इस दिशा में कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.