Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

AIMIM की सभा में ‘संडे संग्राम’: भीड़ को संभालने के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, दौड़ा-दौड़ा कर पीटे समर्थक

47

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी के तहत AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की अकोला में जनसभा हुई. हालांकि इस सभा में जबरदस्त हंगामा हो गया. भगदड़ के बाद पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा.

अकोला के जुल्फिकार अली मैदान में आयोजित इस सभा में भीड़ अनियंत्रित हो गई. ओवैसी के कथित आह्वान और आयोजकों की लापरवाही के कारण हालात बिगड़े. लोगों के मंच की ओर दौड़ने से कुचलने जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई.

मंच पर जाना चाहते थे समर्थन इसी दौरान बिगड़े हालात

अकोला में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सभा के दौरान लाठीचार्ज की घटना सामने आई है. सभा में मौजूद लोगों के बेकाबू हो जाने से भारी अफरा-तफरी मच गई. अकोला के गढ़ के इलाके स्थित जुल्फिकार अली मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की सभा आयोजित की गई थी. आयोजन में किसी तरह की उचित योजना न होने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई.

सभा समाप्त होते समय असदुद्दीन ओवैसी के कथित गैर-जिम्मेदार व्यवहार से हालात और बिगड़ गए. ओवैसी ने लोगों को मंच की ओर आने का आह्वान किया, जिसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मंच की ओर दौड़ लगा दी.

सभा खत्म होते समय ओवैसी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे भारी भगदड़ मच गई. इस दौरान सभा स्थल पर कुचलने जैसी स्थिति (भगदड़) बन गई. आयोजकों और ओवैसी की कथित लापरवाही के कारण एमआईएम की सभा में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा होने के चलते बेकाबू हो गई थी. ऐसे में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. भीड़ बड़ी संख्या में मंच तक जाना चाहती थी. उन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. अभी तक जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें यह देखा जा सकता है AIMIM के कुछ समर्थक जो उस समय रैली में ही मौजूद थे, आपस में भिड़ गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.