Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MLA Raman Arora का राजदार महेश मखीजा कोर्ट में पेश, जारी हुए ये आदेश

11

जालंधर: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए पंजाब सरकार में विधायक रमन अरोड़ा का राज़दार महेश मखीजा उर्फ राजू  का रिमांड खत्म होने के बाद आज उसे अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने महेश मखीजा को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं महेश मखीजा के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले की जांच जारी है और आगे की पूछताछ के लिए उसे अब जेल में रखा जाएगा।

उधर, सोमवार को विधायक रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड न बढ़ाते हुए माननीय अदालत ने चाहे उसे ज्यूडीशियल रिमांड में भेज दिया है। परंतु इसके बावजूद रमन अरोड़ा की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही विजीलैंस विभाग ने अब रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच का दायरा और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। विजीलैंस विभाग ने रमन अरोड़ा और उनके करीब एक दर्जन रिश्तेदारों और नजदीकी साथियों के नाम पर मौजूद प्रॉपर्टियों का विस्तृत रेवेन्यू रिकॉर्ड तलब किया है। विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज की ओर से जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को लिखे गए एक औपचारिक पत्र में स्पष्ट कहा है कि रमन अरोड़ा के साथ-साथ उनकी बेटी, पत्नी, बहू, बेटा, समधी, भाई, दामाद, 3 पी.ए., दोस्त महेश मखीजा के नाम पर जिले के शहरी व देहाती क्षेत्रों में दर्ज प्लाट, दुकानें, मकान, प्लाट या किसी भी प्रकार की अचल संपत्ति का सम्पूर्ण ब्यौरा जल्द से जल्द विभाग को उपलब्ध करवाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.