Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में आने वाले कुछ घंटे भारी! 5:30 बजे से लोगों के फोन में आ रहे Message, जरा संभल कर…

161

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल,  सुबह-सुबह मौसम में  अचानक आए बदलाव के कारण लोगों को  उनके फोन पर संदेश मिले, जिसमें अगले 24 घंटों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना से सावधान रहने के लिए कहा गया।

PunjabKesari

National Disaster Management Authority (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) द्वारा पंजाब स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के हवाले से भेजे गए इन संदेशों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अगले 24 घंटों के भीतर अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, पठानकोट और तरनतारन में कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। यदि कोई आपातकाल हो, तो तुरंत पंजाब स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को 112 नंबर पर कॉल करें।

PunjabKesari

इससे पहले सुबह करीब 5:30 बजे भी लोगों को संदेश भेजकर बताया गया था कि अगले 3 घंटों के भीतर अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, रूपनगर, संगरूर और शहीद भगत सिंह नगर के कुछ स्थानों पर गर्जन/बिजली के साथ तेज़ हवाएं (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने सुबह करीब 8 बजे ताज़ा पूर्वानुमान में पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ में आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) की संभावना जताई है। विभाग ने इन जिलों के लिए सुबह 10:25 तक अलर्ट भी जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, बरनाला, फाज़िल्का और मुक्तसर में बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से आज पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा और बरनाला जिलों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.