Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

चावल में हुए मुहूर्त के सौदे, ऊंचे दाम फिर भी अच्छी मांग की उम्मीद

41

इंदौर। लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को इंदौर चावल व्यापारी संघ द्वारा बुधवार को नए कारोबारी संवत् का मुहूर्त हुआ। सुबह 11.21 बजे से शुरू किए मुहूर्त सौदों में व्यापारियों में काफी उत्साह देखा गया, लेकिन इस साल चावल के दाम पिछले साल से 5-10 फीसद ज्यादा होने के कारण मुहूर्त सौदों में परंपरा का निर्वाह हुआ। व्यापारियों ने मुहूर्त की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आवश्यकता अनुसार मुहूर्त सौदे किए। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि आगे वैवाहिक सीजन होने के कारण चावल में अच्छे कारोबार की संभावना है।

दूसरी ओर इस साल चावल का स्टॉक पिछले साल की तुलना में कम होने के साथ ही 1121, 1509, 1401 की फसल कम बताई जा रही है। वहीं भारत इस समय विश्व स्तर पर मुख्य निर्यातक के रूप में उभरा हुआ है और करीब 140 देशों को चावल निर्यात कर रहा है। केंद्र सरकार ने 27 अगस्त को बासमती चावल का फ्लोर प्राइस 1200 डॉलर प्रति टन तय किया था, ताकि प्रीमियम बासमती चावल की आड़ में गैर बासमती चावल के संभावित ‘अवैध एक्सपोर्ट’ पर प्रतिबंध लगाया जा सके। लेकिन इससे निर्यातक काफी परेशान हो गए है और ऊंचे फ्लोर प्राइस के चलते एक्सपोर्ट पर बुरा असर पड़ रहा था। इसके साथ ही लिमिट के चलते भारत, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से एक्सपोर्ट में पिछड़ रहा था।

सरकार पर निर्यातकों का लगातार दबाव के बाद उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने फ्लोर प्राइस घटाकर 950 डॉलर प्रति टन कर दिया है। इस निर्णय के बाद चावल निर्यातकों की रूचि फिर बढ़ गई। चावल व्यवसायी और इंदौर चावल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दयाल गंगवानी का कहना है कि देश में बासमती चावल का पुराना स्टॉक बेहद कमजोर है और नए मालों में अच्छी मांग होने से बासमती चावल की कीमतों में तेजी की उम्मीद है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं का चावल परमल, हंसा सेला, चिनौर आदि चावल में ज्यादा तेजी नजर नहीं आ रही है।

चावल के दाम – बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल के भाव बताए गए। दालों में उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव रहने से तुवर दाल में 100, उड़द मोगर में 200 और उड़द दाल में 100 रुपये की गिरावट रही।

दालों के दाम – चना दाल 8250-8350, मीडियम 8450-8550, बेस्ट 8650-8750, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 14000-14100, मीडियम 14900-15000, बेस्ट 15400-15600, ए. बेस्ट 16500-16600, ब्रांडेड तुवर दाल 17000, उड़द दाल 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, उड़द मोगर 11700-11800, बेस्ट 11900-12100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.