Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

सूर्य देव को प्रसन्न करना है तो छठ पूजा के दौरान जरूर करें ये उपाय

32

इंदौर। दीपावली के बाद हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार छठ पर्व होता है। बिहार और उत्तरप्रदेश में यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस पूर्व के लिए तैयारियों कई दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। छठ पूजा में छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की विशेष आराधना की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को होगी। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा।

भगवान सूर्य की आराधना

छठ पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि को नहाय खाय की प्रथा की साथ होती है। इसके अगले दिन पंचमी तिथि को खरना और षष्ठी तिथि को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत का पारण किया जाता है। यदि आप भी छठ पर्व के दौरान भगवान सूर्य को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये उपाय कर सकते हैं।

सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें

छठ पूजा के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इस दौरान कच्चे चावल व गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। वहीं दिन में चावल, दूध और गुड़ से बनी खीर जरूर खाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

बहते जल में प्रवाहित करें तांबे का सिक्का

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, छठ पूजा का पर्व 4 दिन चलता है। इस दौरान किसी बहती नदी में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। यदि किसी जातक की लग्न कुंडली में सूर्य दोष होता है तो इसका निवारण होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.