Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

पर्यवेक्षण गृह में बाल कैदी की मौत… क्या कैदियों ने पीटकर मार डाला? पुलिस खंगाल रही CCTV

24

बिहार के दरभंगा से पर्यवेक्षण गृह में बाल कैदी की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है. उसके शरीर और चेहरे पर गहरे जख्म और चोट के निशान देखे गए. हालांकि उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था. उसने पेट के दर्द की शिकायत की थी. इसलिए उसे इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

दरअसल मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के टेहटा गांव का रहने वाला था, जिसका नाम अमरजीत कुमार था. उसकी शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई. जब पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे डीएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार और लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

अमरजीत पर आईपीसी की धारा 304 बी का आरोप था. पर्यवेक्षण गृह में उसकी उम्र 18 वर्ष दर्ज की गई थी. अमरजीत की गुरुवार की रात पर्यवेक्षण गृह में किसी वजह से अन्य बंदियों से लड़ाई हो गई थी. इस दौरान बाकी कैदियों ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था. तब भी उसे गुरुवार को देर रात DMCH ले जाया गया था और इलाज कराया गया था.

इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को भी उसके पेट में दर्द हुआ था और उसे अस्पताल ले जाया गया था, तब उसे इलाज के बाद वापस भेज दिया गया था, लेकिन इस बार उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

चेहरे पर भी थे चोट के निशान

अब मृतक अमरजीत के चेहरे पर चोट के निशान देखने को मिले हैं. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर अमरजीत की मौत कैसे हुई. पुलिस पर्यवेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और उनकी जांच कर रही है. हालांकि, मामला पूरी तरह से संदिग्ध बताया जा रहा है. क्योंकि अभी तक अमरजीत की मौत की असल वजह सामने नहीं आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.