Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, BCCI का बड़ा फैसला!

11

BCCI ने एशिया कप में टीम इंडिया की भागीदारी को लेकर बड़ा फैसला किया है. ऐसी खबर है कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी टेंशन को देखते हुए फिलहाल के लिए इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से दूर रहने का फैसला किया है. BCCI के फैसले के मुताबिक टीम इंडिया आने वाले समय में अभी एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी. अपने इस फैसले के बारे में उसने एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC को भी बता दिया है.

एशिया कप से BCCI ने खींचे हाथ!

इंडियन एक्सप्रेस का ऐसा मानना है कि BCCI अगले महीने श्रीलंका में महिलाओं की होने वाली एमर्जिंग एशिया कप का भी बहिष्कार करेगी. उसके अलावा सितंबर में होने वाले मेंस एशिया कप से तो टीम इंडिया बाहर रहेगी ही. एशियाई क्रिकेट काउंसिल यानी ACC को फिलहाल पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी हेड कर रहे हैं, जो कि PCB के भी चेयरमैन हैं.

BCCI ने क्यों किया एशिया कप का बहिष्कार?

सूत्रों ने बताया कि BCCI ने ये फैसला पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने के इरादे से लिया है. BCCI से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारतीय टीम उस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी, जिसकी कमान एक पाकिस्तानी मिनिस्टर के हाथों में हो. ये देश की भावनाओं से जुड़ा है. हमने ACC को जुबानी तौर पर अगले महीने होने वाले एमर्जिंग टीम एशिया कप से नाम वापस लेने के बारे में बता दिया है. साथ ही ये भी कहा है कि भविष्य में भी इस टूर्नामेंट में भागीदारी अभी होल्ड पर रहेगी. सूत्रों ने बताया कि BCCI भारत सरकार के लगातार टच में है.

BCCI के फैसले से खतरे में मेंस एशिया कप

BCCI के फैसले से सितंबर में होने वाले मेंस एशिया कप पर भी सस्पेंस की तलवार लटक गई है. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया कि टीम इंडिया के बिना मेंस एशिया कप का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट के कई सारे स्पॉन्सर्स इंडिया से हैं. इतना ही नहीं जब भारत नहीं होगा तो एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला भी नहीं दिखेगा, जो कि ना सिर्फ कमाई का जरिया है बल्कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा भी. मेंस क्रिकेट एशिया कप में भारत के अलावा, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम खेलती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.