Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

अयोध्यावासियों पर फूटा ‘रामायण’ के लक्ष्मण का गुस्सा, कहा – आपने तो जब माता सीता को…

38

साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की सीट हार गई है. जिस अयोध्या में कुछ महीने पहले भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था, वहां से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद जीत गए हैं. अयोध्या में हुई बीजेपी की हार से सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी को बड़ा दुख हुआ है. सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे लोकसभा चुनाव के रुझानों से ही सुनील बिलकुल खुश नहीं हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने मन की बात फैन्स के साथ शेयर की है.

अयोध्यावासियों पर हैं नाराज

इस वीडियो के साथ अयोध्यावासियों पर नाराज सुनील लहरी ने कई पोस्ट भी शेयर किए है. एक पोस्ट में हम बाहुबली फिल्म की वो तस्वीर देख सकते हैं, जहां कटप्पा अमरेंद्र बाहुबली की पीठ में तलवार घोंप देता है. इस तस्वीर में कटप्पा को अयोध्या कहा गया है, तो बाहुबली प्रभास को बीजेपी.

इस पोस्ट के साथ उन्होंने अयोध्यावासियों के लिए अपना गुस्सा जाहिर करते हुए और एक पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में लिखा गया है कि अयोध्यावासियों आपकी महानता को सादर प्रणाम, आपने तो जब माता सीता को नहीं छोड़ा तो राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान करनेवालों को धोखा देना कौन सी बड़ी बात है. कोटि-कोटि प्रणाम आपको, पूरा भारत कभी भी आपको अच्छी नजरों से नहीं देखेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.