Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज... Saudi Arabia News: 120 दिन बाद सऊदी से भारत आया शव, परिजनों ने क्यों कर दिया मना?

इस मामले में अमेरिका से आगे है भारत, 40 करोड़ का है अंतर

14

आज के समय में स्मार्टफोन हर इंसान की जरूरत बन गया है. फिर चाहे पढ़ाई हो, काम हो, एंटरटेनमेट के लिए सब चीज के लिए फोन जरूरी है. जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्मार्टफोन का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. आइए जानते हैं कि दुनिया में कौन-कौन से देश स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में सबसे आगे हैं.

चीन है सबसे आगे

चीन वो देश है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं. चीन की जनसंख्या बहुत ज्यादा है और लोग टेक्नोलॉजी को भी तेजी से अपना रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में 100 करोड़ (1 बिलियन) से ज्यादा लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. गांवों से लेकर शहरों तक, हर जगह मोबाइल फोन आम हो गया है.

भारत है अमेरिका से आगे

भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. भारत में करीब 70 करोड़ (700 मिलियन) लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका कारण है सस्ता इंटरनेट, कम कीमत में स्मार्टफोन और हर जगह नेटवर्क की पहुंच. खासकर यंगस्टर्स में स्मार्टफोन का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लासेस और डिजिटल पेमेंट्स ने इसे और भी पॉपुलर बना दिया है. भारत की आबादी अमेरिका से ज्यादा है तो यहां स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या भी ज्यादा है.भारत में टेक्नोलॉजी का डेवलपमेंट तेजी से हो रहा है. ऐसे में संभावना है कि स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या में भी तेजी आ सकती है.

अमेरिका कम आबादी, ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स

स्मार्टफोन यूजर्स के मामले में अमेरिका तीसरे स्थान पर है. यहां 30 करोड़ (300 मिलियन) से ज्यादा लोग स्मार्टफोन चला रहे हैं. अमेरिका की आबादी भारत और चीन से कम है, लेकिन वहां टेक्नोलॉजी तक पहुंच बहुत आसान है. लगभग हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है और वे इसका इस्तेमाल काम, ईमेल, ऑनलाइन शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के लिए करते हैं.

भारत और अमेरिका के बीच 40 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स का अंतर है. हालांकि अमेरिका की आबादी भारत से काफी कम है.

चीन, भारत और फिर अमेरिका के बाद इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस और जापान जैसे देश भी स्मार्टफोन यूजर्स के मामले में आगे हैं. लेकिन चीन और भारत से टक्कर करना मुश्किल होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.