Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

क्या रिटायर होगी विराट और रोहित की जर्सी? इन खिलाड़ियों के साथ हो चुका है ऐसा

37

टी20 और टेस्ट क्रिकेट में अब भारत की ओर से 45 और 18 नंबर की जर्सी नहीं दिखेगी, क्योंकि इससे पहने वाले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने इन दोनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. अब IPL 2025 के बीच इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. इस वजह से इन दोनों फार्मेट में 45 और 18 नंबर की जर्सी मैदान में दिखाई नहीं देगी. बता दें कि रोहित शर्मा 45 नंबर की और विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों की जर्सी भी रिटायर होगी? जैसे पहले सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ हो चुका है.

क्या रिटायर होगी 45 और 18 नंबर की जर्सी?

विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद युवा भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरान टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड से खेलेगी. इस दौरान 45 और 18 नंबर की जर्सी इंग्लैंड में नहीं दिखेगी. इन दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और कई बड़े मुकाम हासिल किए.

अब सवाल उठ रहे हैं टी20 और टेस्ट क्रिकेट में 45 और 18 नंबर की जर्सी भी रिटायर होगी, तो इसका जवाब शायद अभी ना होगा, क्योंकि विराट और रोहित शर्मा अभी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. इस फार्मेट में भी दोनों खिलाड़ी सेम नंबर की जर्सी ही पहनते हैं. ऐसे में अभी इस नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं किया जा सकता है. हालांकि यह फैसला BCCI ही कर सकती है.

सचिन और धोनी की जर्सी हो चुकी है रिटायर

इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी को BCCI रिटायर कर चुकी है. इन नंबरों की जर्सी अब मैदान में नहीं दिख रही है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को साल 2017 में रिटायर किया गया था. सचिन इस सम्मान को पाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे, लेकिन आगे चलकर इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल हो गया था. साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. इसके बाद BCCI ने जर्सी नंबर 7 को भी रिटायर कर दिया था. महेंद्र सिंह धोनी 7 नंबर की जर्सी पहनते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.