Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क... SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ...

Chandigarh में लगी सख्त पाबंदियां, Alert पर रहें लोग, नहीं तो…

12

चंडीगढ़: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर में कई पाबंदियां लगाने का फैसला किया गया है। मंगलवार दोपहर को जिला प्रशासन ने ये पाबंदियां लागू की हैं। सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और पैरा मिलिट्री फोर्स की वर्दियों के साथ-साथ इन सभी श्रेणियों से संबंधित लोगो, झंडों और स्टीकरों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डी.सी. निशांत कुमार यादव ने कहा कि इन आदेशों का सभी को सख्ती से पालन करना होगा। शहर में कोई भी दुकानदार इस तरह का सामान न तो बेच सकता है और न ही किसी भी प्रकार के सरकारी या निजी वाहन पर सेना या पैरा मिलिट्री फोर्स से संबंधित कोई स्टीकर, लोगो या झंडा लगाया जा सकता है। ये आदेश फिलहाल 3 जुलाई तक लागू रहेंगे।

बी.पी.ओ., कॉल सेंटर के बारे में पूरी जानकारी दें
शहर में चल रहे बी.पी.ओ., कॉल सेंटर, कॉर्पोरेट हाउस और निजी कंपनियों में दिन और रात के समय कर्मचारियों को छोड़ने के लिए रखे गए चालकों का वेरिफिकेशन जरूरी है। 24 घंटे काम करने वाले संस्थानों को सिक्योरिटी गार्डों और पिक एंड ड्रॉप के लिए हायर की गई गाड़ियों के चालकों की पूरी जानकारी अपने पास रखना अनिवार्य है।

पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही दें कमरा : डी.सी.
समाज विरोधी तत्वों के होटलों, रेस्टोरेंटों, सरायों या गेस्ट हाउसों में छिपे होने की संभावना है, जो लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए इन सभी जगहों पर किसी को भी किराए पर जगह देने से पहले प्रशासन द्वारा पहले से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। इन सभी संस्थानों के लिए किसी भी तरह के आतंकी हमले को रोकने और शांति बनाए रखने हेतु इन निर्देशों का पालन अनिवार्य है। सभी जगहों पर ठहरने वाले लोगों से पूरी पहचान का सबूत लेने के बाद ही उन्हें किराए पर जगह दी जाए। आने वाले सभी व्यक्तियों के आईडी प्रूफ लेकर रजिस्टर हर हाल में मेंटेन करने को कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.