Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देकर बुरे फंसे BJP मंत्री , उठी बर्खास्त की मांग

28

सरे : प्रसिद्ध मीडिया संगठन रेडियो इंडिया (सरे) के प्रबंध निदेशक मनिंदर सिंह गिल ने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री  विजय शाह द्वारा सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे आत्मघाती और देशविरोधी मानसिकता बताया है। विजय शाह ने कहा था कि जिन्होंने हमारी माता बहनों के सिंदूर उजाड़े हमने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तेसी करवाई, इस बयान के बाद देश-भर में बवाल मच गया है।

गिल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब भारत को बाहरी या आंतरिक शक्तियों से कोई चुनौती मिली है, तब भारतीय जवानों ने बिना किसी नस्लीय भेदभाव के एक-दूसरे से बढ़कर अपनी जान की कुर्बानी दी है और देश की सीमाओं की रक्षा की है। यही कारण है कि भारतीय सेना को दुनिया की सबसे बेहतरीन सेनाओं में गिना जाता है। मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा देश की गर्व कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान से हर सही सोच रखने वाले व्यक्ति को ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि इस नाजुक समय में, जब नेताओं को एकजुट शक्ति के रूप में कार्य करना चाहिए और अपनी सकारात्मक भाषा एवं प्रयासों के ज़रिए पूरे देश को एकजुट रखने की ज़रूरत है, उस समय भाजपा मंत्री का यह घिनौना बयान न केवल विभिन्न समुदायों के बीच फूट के बीज बोने की कोशिश है, बल्कि हमारी सशस्त्र सेनाओं के मनोबल को भी कमजोर करने का प्रयास है। गिल ने कहा कि भाजपा को तुरंत इस मंत्री के बयान से किनारा करते हुए उसे मध्य प्रदेश कैबिनेट से बर्खास्त करना चाहिए।  यदि भाजपा इस मंत्री को बचाने की कोशिश करती है, तो यह भारतीय जनता को एक ग़लत संदेश देगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी देश से ऊपर नहीं हो सकती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.