Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

योगी आदित्यनाथ ने जो दावा किया वो पाकिस्तान की सेना ने भी माना, पता चल गई ब्रह्मोस की ताकत

31

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के साथ छिड़े संघर्ष के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने ब्रह्मोस मिसाइल का भी इस्तेमाल किया था. इस मिसाइल ने पाकिस्तान की धरती पर काफी तबाही भी मचाई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस की जमकर तारीफ की और कहा कि इसके बारे में पाकिस्तानी लोग ज्यादा अच्छे से बता सकते हैं. योगी के बयान के बाद पाकिस्तान ने भी माना कि ब्रह्मोस ने हमें नुकसान पहुंचाया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम की झलक दिखाई दी, और यह काफी नहीं लग रहा है तो इसके बारे में पाकिस्तानी लोगों से पूछना चाहिए.

ब्रह्मोस मिसाइल ने दिखा दी ताकतः CM योगी

ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम योगी ने कहा, “ब्रह्मोस मिसाइल क्या होती है? आप सभी लोगों ने आपरेशन सिंदूर के जरिए इसके पराक्रम की एक झलक देखी. अगर नहीं देखी होगी तो कम से कम पाकिस्तानी लोगों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस की ताकत क्या है.”

ब्रह्मोस को लेकर सीएम योगी ने दिन में जमकर तारीफ की थी. और इसके कुछ ही घंटे के अंदर पाकिस्तान ने भी मान लिया कि ब्रह्मोस मिसाइल ने उसके यहां खासा नुकसान किया है. पाकिस्तान की आईएसपीआर (Inter Services Public Relation Directorate) के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने अपनी पीसी के दौरान माना कि पाकिस्तान पर ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई, इस हमले में कई लोग मारे गए. उसने नुकसान भी पहुंचाया.

ब्रह्मोस मिसाइल के हमले में मारे गए लोगः PAK

महानिदेशक अहमद शरीफ ने माना कि ब्रह्मोस मिसाइल ने उसके यहां नुकसान पहुंचाया है. हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि उनकी सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल को नष्ट कर दिया. पाकिस्तानी क्षेत्र में ब्रह्मोस मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मिसाइल सुविधाओं को भी बेअसर कर दिया गया.

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर ऑनलाइन माध्यम से ब्रह्मोस मिसाइल विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया. रक्षा मंत्री ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फैक्ट्री का उद्घाटन नहीं है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम भी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.