सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले से आज एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र खवासा के ग्राम बिछुआ के जंगल में सुबह बाघ के हमले से एक 50 वर्षीय महिला हेमलता डहरवाल की मौत हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 25 लाख की मुआवजा राशि दी जाए। इस राशि की मांग के लिए मृतक का शव को लेकर ग्रामीण वन परिक्षेत्र कार्यालय कुरई पहुंच गए तथा घंटों तक धरना देते रहे।
दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी के वन मंडल अधिकारी गौरव मिश्र ने बताया कि प्रावधान अनुसार आठ लाख का चेक लेकर परिजनों को देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन मृतक के परिजनों से 08 लाख का चेक लेने से इंकार कर दिया था, लगातार समझाईश के बाद परिजन मान गए और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया तथा शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.