Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

CM देवेंद्र फडणवीस ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, सीजफायर को लेकर कही बड़ी बात

34

उज्जैन: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को उज्जैन पहुंचे, जहां बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। देवेंद्र फडणवीस ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने करीब 20 मिनट तक विशेष पूजा की और भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान संजय पुजारी और विकास पुजारी ने पूजा विधि सम्पन्न करवाई, जबकि आकाश पुजारी और दिनेश पुजारी भी वहां उपस्थित रहे।

इससे पहले सीएम फडणवीस भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां दोनों नेताओं ने सिंचाई समझौते पर हस्ताक्षर किए। भोपाल से लौटते समय वे सीधे उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर में आशीर्वाद लिया।

मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “मैं हमेशा महाकाल के दरबार में आता हूं। चुनाव से पहले भी दर्शन किए थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला दौरा है। महाकाल से आशीर्वाद और ऊर्जा मिलती है।”

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत का भी जिक्र किया। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम को लेकर फडणवीस ने कहा, “भारत ने अपनी ताकत दिखाई है। सीजफायर एक अच्छी बात है, लेकिन यह हमारी मजबूती का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति और प्रभाव को मजबूत किया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.