Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

भिलाई पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, घर-घर हनुमान चालीसा और भगवा झंडा अभियान का किया आगाज

35

भिलाई: दुर्ग पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने घर-घर हनुमान चालीसा के बाद अब घर-घर भगवा लहराने का अभियान शुरू किया. प्रवीण तोगड़िया ने भिलाई के बैंकुठधाम में हुए कार्यक्रम के दौरान कहा, राममंदिर में भगवा लहराने के बाद अब हर घर में भगवा नजर आना चाहिए. अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बढ़ रहा है, इसे रोकने के लिए घऱ्-घर हनुमान चालीसा पढ़ना जरूरी है.

भिलाई पहुंचे प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 40 साल पहले उन्होंने 8 करोड़ हिन्दू भाइयों के पास पहुंचकर मंदिर के लिए सवा-सवा रुपए मांगे थे. तोगड़िया ने कहा कि इस बार वो पैसे मांगने नहीं आए बल्कि लोगों को जगाने आए हैं. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वो चाहते हैं कि हर हिन्दू को अच्छी शिक्षा मिले. युवाओं को रोजगार दिया जाए, परिवार को स्वास्थ्य और किसानों को फसल का सही दाम मिले. तोगड़िया ने कहा कि अब वो ये लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर युवा को रोजगार मिले, किसान को फसल का उचित दाम मिले ऐसा हम सभी चाहते हैं. बम धमाके करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. रायपुर में जो कांफ्रेंस चल रहा है उसमें इसके लिए रणनीति बनेगी ऐसा मुझे विश्वास है. पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं: प्रवीण तोगड़िया, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक

एसआईआर प्रक्रिया को बताया अच्छा

डॉ प्रवीण तोगड़िया ने एसआईआर को एक अच्छा कदम बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि यदि इस एसआईआर से 3 करोड़ बांग्लादेशी का नाम कटता है और हर वैध मतदाता का नाम जुड़ता है तभी यह सार्थक होगा. साथ ही उन्होंने हिन्दुओं की कम होती जनसंख्या पर भी चिंता जताई. तोगड़िया ने कहा कि हर परिवार में तीन बच्चों का संकल्प होना चाहिए. जनसंख्या निवारण अधिनियम सभी पर समान रूप से लागू करने की बात भी प्रवीण तोगड़िया ने कही. इस अवसर पर ‌उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई समाजसेवियों का सम्मान भी किया.

डीजी-आईजी कांफ्रेंस को लेकर कहा

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि दिल्ली में हुए बम धमाकों में जिहादियों का हाथ है. इस तरह के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि रायपुर में डीजी-आईजी कांफ्रेंस चल रही है. मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी और अमित शाह दोनों इस तरह के खतरों से निपटने के लिए यहां रणनीति जरुर बनाएंगे. प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी के कार्यकाल की तारीफ भी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.