Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

आमखो और मुड़िया पहाड़ से नहीं हुई सप्लाई, आज आठ टंकियां नहीं भरेंगी

39

ग्वालियर। आमखो बस स्टैंड पर लगे 600 एमएम डाया स्लूस वाल्व बदलने के काम से गुरुवार को आमखो पहाड़ी और मुड़िया पहाड़ से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाल्व बदलने के लिए मोतीझील प्लांट को सुबह नौ बजे बंद कर दिया गया था। मरम्मत सुबह 11 बजे शुरू हुई। यह कार्य देर रात तक जारी रहा।

प्रभावित इलाकों में नगर निगम ने टैंकर व बोरवेल से पानी की आपूर्ति कराई, लेकिन ये अपर्याप्त रही। आज आठ टंकियों से पानी की आपूर्ति नहीं होगी। शुक्रवार को लक्ष्मण तलैया, लक्ष्मीबाई कालोनी, जयेंद्रगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, गड्ढे वाला मुहल्ला व आमखो क्षेत्र की टंकियाें से सप्लाई नहीं होगी। आमखो पहाड़िया, मुडिया पहाड़ की टंकी, लक्ष्मण तलैया, लक्ष्मीबाई कालोनी, जयेंद्रगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, गड्डे वाला मोहल्ला, आमखो, खल्लासीपुरा, भारत टाकीज रोड, छप्पर वाला पुल, मरीमाता महलगांव, रवि नगर, न्यूचन्द्र नगर, खेड़ापति कालोनी, लक्ष्मीबाई कालोनी, लक्ष्मणपुरा, कुशवाह मोहल्ला, फूलबाग, खटीक मोहल्ला, दाल बजार, लोहिया बाजार, ओल्ड हाईकोर्ट, ललितपुर कालोनी, नया बाजार, जाटव मोहल्ला, शिवाजी नगर, न्यूविजय नगर, नाका चंद्रवदनी, झांसी रोड, पारस विहार, नहर वाली माता रोड, गुढ़ी-गुढ़ा का नाका में सप्लाई नहीं होगी।

जीआरएमसी के सात डाक्टर बने डेजिग्नेट प्रोफेसर

गजराराजा मेडिकल कालेज के सात डाक्टर को पदोन्नति मिल गई। जीआरएमसी के डीन डा़ अक्षय निगम ने सभी सात एसोसिएट प्रोफेसर की पदोन्नति डेजिग्नेट प्रोफेसर के पद पर कर दी। बायोकेमिस्ट्री विभाग से डा़ विशाल भार्गव, सर्जरी से डा़ आशीष कुमार गुप्ता,शल्य चिकित्सा से डा़ मुकेश नरवरिया, बाल एवं शिशुरोग विभाग से डा़ रवि अंबे और नीतू शर्मा, मेडिसिन से डा़ नीलिमा सिंह को अनुशंसा पर डेजिग्नेट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.