Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रतिशोध की आग: नौकरी से निकाला तो युवक ने फैक्ट्री को ही फूंक दिया, मंजर देख दहल गए लोग Punjab Crime News: पंजाब में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरों का मंजर देख पुलिस की फटी रह ... Punjab Politics: पंजाब के DGP और मुख्य सचिव की केंद्र से शिकायत! सुखजिंदर रंधावा ने केंद्रीय गृह सचि... Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया 'पार्टी... Punjab Politics: "CM मान को हटाने की तैयारी!" अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना 'सियासी वेंट... Sukhpal Khaira vs CM Mann: सीएम भगवंत मान की 'नशे पर शपथ' पर सुखपाल खैहरा का तीखा हमला, बताया- 'शर्म... पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार... India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, प्रणव झा बोले- किसानों के लिए तबाही है... पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झों...

मुकेश अंबानी की ‘चांदी’, Jio ने इस मामले में Airtel और Vi को पछाड़ा

12

Reliance Jio का दबदबा कायम है, कंपनी ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है. हाल ही में ट्राई ने फरवरी 2025 डेटा को रिलीज किया है, डेटा से इस बात का पता चला है कि जियो और Airtel से नए सब्सक्राइबर्स जुड़ रहे हैं लेकिन वहीं Vi और BSNL की स्थिति काफी खराब बनी हुई है. ट्राई के फरवरी डेटा में किस कंपनी ने सबसे ज्यादा नए सब्सक्राइबर्स कमाए और किस कंपनी ने सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं? चलिए जानते हैं.

Reliance Jio को कितना फायदा?

ट्राई डेटा के हिसाब से फरवरी में रिलायंस जियो 17 लाख 60 हजार नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स को नेटवर्क से जोड़ने में सफल रही है. याद दिला दें कि जनवरी में 686143 नए सब्सक्राइबर्स जियो से जुड़े थे, डेटा को देखने से ये बात साफ है कि जियो का दबदबा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.

कितने बढ़े Airtel Subscribers?

ट्राई द्वारा जारी किए फरवरी डेटा को दखने से पता चला है कि 15 लाख 90 हजार नए सब्सक्राइबर एयरटेल कंपनी से जुड़े हैं. याद दिला दें कि जनवरी में 16 लाख 50 हजार नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में कंपनी सफल रही थी, इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी नए सब्सक्राइबर्स को नेटवर्क से जोड़ने के मामले में थोड़ी पीछे छूट गई.

Vodafone Idea का कैसा रहा हाल?

वीआई कंपनी धीरे-धीरे सब्सक्राइबर्स गंवाती जा रही है, जनवरी में कंपनी ने 13,38,301 सब्सक्राइबर्स को गंवाया था और अब फरवरी डेटा के अनुसार 20,720 सब्सक्राइबर्स कंपनी का साथ छोड़ गए हैं. घटते सब्सक्राइबर्स के पीछे की वजह 5जी कनेक्टिविटी का न होना और नेटवर्क में समस्या एक बड़ा कारण हो सकता है.

BSNL का कैसा है हाल?

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने जनवरी में 1,52,181 सब्सक्राइबर्स को गंवाया था लेकिन फरवरी में ये आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 60 हजार पहुंच गया है. इसका मतलब फरवरी में 5.60 लाख सब्सक्राइबर्स कंपनी का साथ छोड़ गए हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो कंपनी को तगड़ा नुकसान हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.