Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘तू है क्या चीज, बाहर मिल…’ कोर्ट में महिला जज को वकील ने दी खुली धमकी, क्या है कहानी?

38

दिल्ली के द्वारका कोर्ट में महिला जज को धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दोषी और उसके वकील ने खुले कोर्ट में महिला जज को धमकी और गालियां दी हैं. दोषी अपने पक्ष में फैसला कराना चाहता था. इसके लिए उसने अपने वकील को भी निर्देश दिए थे. इस बीच आरोपी पर जज के ऊपर सामान फेंकने का भी आरोप है. कोर्ट के 2 अप्रैल के आदेश में महिला जज ने घटना को दर्ज किया है.

आरोपी 63 साल का रिटायर्ड सरकारी टीचर राज सिंह है. वह चेक बाउंस मामले में दोषी पाया गया है. द्वारका कोर्ट की न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट) शिवांगी मंगला ने उसे दोषी ठहराया था. उसे अगले सुनवाई की तारीख पर धारा 437ए सीआरपीसी के तहत जमानत बांड भरने का निर्देश दिया. इसके बाद आरोपी और उसके वकील पर महिला जज को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. जज ने कहा है कि वह महिला आयोग में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगी.

मिली धमकी- तू है क्या चीज, बाहर मिल…”

कोर्ट के 2 अप्रैल के आदेश में दर्ज है कि आरोपी राज सिंह ने महिला जज शिवांगी मंगला से कहा, तू है क्या चीज बाहर मिल, देखते हूं कैसे जिंदा घर जाती है. जज शिवांगी मंगला ने अपने आदश में लिखा है कि वह आरोपी के खिलाफ महिला आयोग दिल्ली में शिकायत दर्ज करेंगी. उन्होंने लिखा है कि “मैं हर परिस्थिति में न्याय के पक्ष में खड़ी हूं और आरोपी द्वारा दी गई धमकी और उत्पीड़न के खिलाफ उचित कदम उठाऊंगी.”

वकील को दिया कारण बताओ नोटिस

जज शिवांगी मंगला ने अपने आदेश में लिखा है कि दोषी ठहराए जाने के बाद, आरोपी और उसके वकील ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया. उन्होंने उनसे अपने पद से इस्तीफा देने का दबाव भी डाला. आरोपियों ने जज को धमकी दी कि वे उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे और जबरन उनका इस्तीफा लेंगे. जज ने दोषी के वकील अतुल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.