Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इटली की PM मेलोनी ही नहीं दुनिया की ये 5 ताकतवर महिला लीडर्स भी हैं, जिन पर G-20 में टिकी सबकी निगाहें

57

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, आईएमएफ की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो वो ताकतवर महिलाएं हैं जिनकी मौजूदगी दुनिया भर की महिलाओं को सशक्त होने का एहसास कराती हैं। नारी शक्ति की चमक G20 में साफ देखने को मिल रही है। इटली की पीएम  जॉर्जिया मेलोनी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के अलावा भी कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो भारत की तरफ से रखे गए अहम मुद्दे ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ को पुख्ता करती हैं। कौन हैं ये नई दुनिया की दबंग महिला ब्रिगेड!

बांग्लादेश की कमान संभाल रखी है शेख हसीना ने। हमेशा साड़ी में दिखती हैं। सिर पर पल्ला और सौम्य मुस्कान इनकी शख्सियत के वो पहलू हैं। जिससे नजर नहीं हटती। जी 20 में शिरकत करने पहुंची हैं। इनकी ग्लोबल कद का सम्मान हमारे पीएम ने भी किया। 8 सितंबर की शाम द्विपक्षीय बैठक की और फिर भारत के पीएम बोले- पिछले नौ सालों के दौरान भारत और बांग्लादेश के संबंधों में सुखद प्रगति हुई है। पीएम मोदी का भरोसा ही शेख हसीना की अहमियत दर्शाता है।

दुनिया के पैसों का हिसाब रखती हैं ये हैं। नाम है क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, जो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक हैं।  G20 समिट  की अहम बैठक में शामिल होने आई हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो संबलपुरी लोक नृतकों के स्टेप्स को कॉपी करती दिख रही हैं।

इटालियन प्रधानमंत्री हैं जॉर्जिया मेलोनी। इनकी वॉक और अपीयरेंस सुर्खियों में है। 46 साल की हैं पूर्व पत्रकार और अपने देश की पहली महिला पीएम भी। पहले भी भारत आ चुकी हैं और जब भी आईं हैं अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप भारतीयों के दिलों में छोड़ गई हैं।

सौम्य सी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष हैं उर्सुला वॉन डेर लेयेन। 64 साल की स्मार्ट महिला G20 को लेकर कितनी आशान्वित हैं ये उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जाहिर होता है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पीएम मोदी की अगुवाई में दिल्ली समिट अहम है।

नारी शक्ति पर जोर
भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने सम्मेलन से एक दिन पहले ही आधिकारिक बयान दिया। कहा –  भारत की अध्यक्षता में छह मुद्दों पर प्रमुखता से जोर दिया गया है जिनमें एक ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ रहा है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया और विकास प्रक्रिया पर शामिल करने के लिए विचार विमर्श किया गया है। भारत का मानना है कि इसका वैश्विक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.