Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ‘अबीर गुलाल’ भारत में नहीं होगी रिलीज, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

42

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश चरम पर है. इसका असर ये हुआ है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल की भारत में रिलीज़ पर रोक लगा दी गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने ये जानकारी दी है. इस फिल्म को लेकर पहले से ही विवाद हो रहा था, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इसकी रिलीज पर आखिरकार रोक लग गई है. ये फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज़ होने वाली थी.

अबीर गुलाल का निर्देशन आर्ती एस बागदी ने किया है. इस फिल्म के जरिए कई सालों के बाद फवाद खान भारतीय फिल्मों में वापसी कर रहे थे. हालांकि अब भारत में इसकी रिलीज पर रोक लग गई है. फिल्म में फवाद और वाणी के अलावा रिद्धी डोगरा, लीजा हेडन, सोनी राजदान, फरीदा जलाल, राहुल वोहरा और परमीत सेठी जैसे कई मशहूर कलाकारों ने काम किया है.

दुबई में हुआ था म्यूजिक लॉन्च

पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस फिल्म का विरोध किया था. उन्होंने महाराष्ट्र में फिल्म नहीं रिलीज करने को कहा था. हालांकि इन धमकियों के बावजूद मेकर्स फिल्म से जुड़े तमाम इवेंट्स कर रहे थे. इसकी म्यूजिक लॉन्च यूएई में किया गया था. फवाद आखिरी बार साल 2016 में आई करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे.

यूट्यूब से हटे फिल्म के गाने

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा रहा है. फिल्म पर रोक लगाने के अलावा यूट्यूब से इसके वीडियो सॉन्ग भी हटाए गए हैं. अब तक फिल्म के दो गाने ‘अंग्रेजी रंगरसिया’ और ‘खुदाया इश्क’ रिलीज किए गए थे. दोनों ही गाने अब भारत में यूट्यूब पर दिखाई नहीं दे रहे हैं. इस बारे में कोई आधिकारिक बयान मेकर्स की ओर से नहीं आया है. हालांकि प्रोडक्शन हाउस अ रिचर लेंस एंटरटेनमेंट (A Richer Lens Entertainment) के यूट्यूब पेज पर खुदाया इश्क गाने का टीजर और फिल्म का अनाउंसमेंट अब भी दिखाई दे रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.