Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

नए साल के जश्न को तैयार खजुराहो, पहुंचने लगे देशी-विदेशी सैलानी, दम से होगी पार्टी

27

छतरपुर: चंदेल राजाओं की प्राचीन राजधानी मंदिरों का शहर खजुराहो अपने देशी विदेशी मेहमानों के लिए सजधज कर पूरी तरहा तैयार हो चुका है. इस साल नए साल में देसी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा ज्यादा बढ़ने की उम्मीद दिखाई दे रही है, तभी प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कमर कस ली है. हर किसी पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. जिससे पर्यटक खुशी उत्साह और उमंग के साथ नया साल मना सकें.

जश्न के लिए खजुराहो में तैयारी पूरी

विश्व पर्यटन नगर खजुराहो में नए साल को लेकर जश्न की तैयारी पूरी हो चुकी है. पर्यटकों का खजुराहो में आना शुरू हो गया हैं. यहां सैलानियों के लिए लाइव म्यूजिक, गाला डिनर और डांस के साथ कई ऑफर होटल संचालक देते हैं. खजुराहो में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए करीब 15 से 20 दिन पहले ही लोग अपनी बुकिंग करा देते हैं. जिससे एन वक्त पर उनको कोई परेशानी ना हो सके.

लाइव बैंड, डीजे, गाला डिनर की व्यवस्था

न्यू ईयर 2026 के जश्न के लिए, इस बार खजुराहो के रेडिशन, सहित अन्य स्टार रेटिंग होटलों में लाइव बैंड, ऑर्केस्ट्रा, डीजे डांस, आतिशबाजी,लाइव म्यूजिक, गाला डिनर, लिक्विड ड्रिंक्स, डांस कॉम्पिटिशन के साथ गिफ्ट प्राइज का ऑफर होगा. लगभग सभी होटलों में बुकिंग जारी है. गेस्ट हाउस और होम स्टे में भी पर्यटक अपनी सुविधा के हिसाब से रुकते हैं. खजुराहो में बुन्देली व्यजनों, रेस्टोरेंटों में पारंपरिक व लजीज व्यंजनों की ज्यादा डिमांड रहती है.

खजुराहो के आसपास भी पहुंचे पर्यटक

वहीं नए साल का जश्न मनाने और एतिहासिक धरोहरों को देखने पर्यटक खजुराहो के आसपास के मंदिरों के अलावा पर्यटन स्थल-कुटने डैम, पांडव फॉल, रनेह फॉल, बेनीगंज बांध और केन नदी के किनारे भी पहुंच रहे हैं. कुटने आइलैंड की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है. खजुराहो के रेडिसन होटल ने अपनी परफार्मेंस के लिए पहुंचे गायक आणि तनेजा ने बताया ” यहां पिछले 3 साल से आ रहा हूं. यहां का माहौल बहुत अच्छा है. यहां परफार्म करना मतलब अपनों के बीच परफार्म कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है यहां के लोग मुझे इस बार भी बहुत प्यार देंगे.”

वहीं छतरपुर CSP अरुण सोनी ने बताया “नए साल को लेकर एसपी अगम जैन के निर्देश में पूरे जिले में पुलिस व्यवस्था टाइट है. होटल्स, ढाबा, क्लब सहित अन्य मनोरंजन के साधनों पर पुलिस तैनात रहेगी. ड्रिक एंड ड्राइव को लेकर चेकिंग व्यवस्था सभी चौराहों ओर अन्य जगह लगाई जाएगी. नए साल का उत्सव शांति से मनाएं, किसी भी गलत गतिविधि में सामिल ना हो.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.