Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

Registry करवाने वालों के लिए जरूरी खबर, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

13

लुधियाना: पंजाब राजस्व अधिकारी यूनियन द्वारा की सामूहिक हड़ताल से दुखी होकर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने रजिस्ट्रेशन का काम वापिस लेकर कानूनगों को सौंपने के अपने फैसले से आखिरकार सरकार ने पैर पीछे खींच लिए है और एक बार फिर इसकी जिम्मेवारी नायब तहसीलदारों को सौंपते हुए ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है।

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब लुधियाना की पश्चिमी तहसील में एक एनआरआई की जमीन की रजिस्ट्री एक फर्जी व्यक्ति के नाम पर करवा दी गई। इस मामले में विजिलेंस ने तहसीलदार, रजिस्ट्रेशन क्लर्क समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसके विरोध में पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर यूनियन ने सामूहिक अवकाश लेकर रजिस्ट्रेशन का कार्य ठप्प कर दिया था।

इस हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रजिस्ट्रेशन का कार्य तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों से लेकर कानूनगो को सौंपने की घोषणा की थी और यूनियन को तुरंत काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। इसके बाद अधिकांश सदस्य काम पर लौट आए, और जो नहीं लौटे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। लंबे समय तक रजिस्ट्रेशन का कार्य कानूनगो द्वारा किया जाता रहा, लेकिन अब सरकार ने एक बार फिर इस कार्य की जिम्मेदारी नायब तहसीलदारों को सौंपते हुए नई ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.