Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिग्वेश राठी हुए बैन, अभिषेक शर्मा से लड़ाई पर बड़ी कार्रवाई, नहीं खेल पाएंगे इतने IPL मैच

34

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खबर अच्छी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके एक अहम खिलाड़ी दिग्वेश राठी सस्पेंड हो गए हैं. स्पिनर राठी को अभिषेक शर्मा से लड़ाई करने के चलते सस्पेंशन का सामना करना पड़ा है. दोनों के बीच ये लड़ाई 19 मई को लखनऊ में हुए LSG और SRH के मुकाबले के दौरान हुई थी. हालांकि, उसके बाद अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद दिग्वेश राठी से अपने सुलह की बात कह दी थी. मगर मैदान पर जो कुछ भी हुआ वो मैच रेफरी की नजर में और आईपीएल नियमों के तहत सही नहीं रहने की वजह से दिग्वेश राठी को कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

दिग्वेश राठी पर लगा बैन

IPL की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि ये तीसरी बार है जब दिग्वेश राठी को इस सीजन में लेवल 1 का दोषी पाया गया है. तीसरी बार दोषी पाए जाने के चलते उनके अब 5 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं, जिसके चलते उन पर बैन लगा है. IPL 2025 में LSG के दिग्वेश राठी को पहली बार 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स से मामले में लेवल 1 का दोषी पाया गया था. उसके बाद 4 अप्रैल 2025 को दूसरी बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वो लेवल 1 के तहत दोषी पाए गए थे.

राठी पर बैन, कितने मैच नहीं खेलेंगे?

इस सीजन में 5 डिमेरिट पॉइंट मिलने का मतलब है कि उन पर 1 मैच का बैन लगा है. मतलब ये कि वो अब 22 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में LSG की ओर से नहीं खेल पाएंगे.

कब हुई थी लड़ाई?

मैच के दौरान दिग्वेश की लड़ाई अभिषेक शर्मा से उस वक्त हुई, जब उन्होंने उनका विकेट लिया. विकेट लेने के बाद राठी ने अपने चिरपरचित अंदाज में नोटबुक सेलिब्रेशन किया. और अभिषेक शर्मा को मैदान से बाहर जाने का इशारा भी किया. उसी पर अभिषेक शर्मा भड़क गए और दोनों भिड़ गए. दोनों को करीब आता देखकर अंपायर ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया.

अभिषेक शर्मा की मैच फीस कटी

लड़ाई को लेकर दिग्वेश राठी पर जहां बैन लगा वहीं अभिषेक शर्मा की पहली गलती को देखते हुए उनके मैच फीस में सिर्फ 25 फीसद की कटौती की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.