Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

पंजाब के इन शहरों के लोग सावधान, मौसम को लेकर आई नई Update

34

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में आज से 3 दिन तक यानी 25 अप्रैल  तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर के समय लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।

विभाग का कहना है कि राज्य के मालवा क्षेत्र में आते जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा मानसा में लू की स्थिति अन्य जिलों से अधिक देखने को मिलेगी। बता दें कि राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला बठिंडा का दर्ज किया गया है, जो 42.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है।

गर्मी से करें बचाव 
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों, श्रमिकों, मोटापे से पीड़ित लोगों, मानसिक रूप से बीमार लोगों, हृदय रोग से पीड़ित रोगियों आदि को हर समय उच्च तापमान से बचना चाहिए। बाहर काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए,सिर को सीधे धूप से ढकने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का उपयोग करना चाहिए और नंगे पैर धूप में नहीं जाना चाहिए। ऐसे मौसम में ओ.आर.एस., नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.