Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

Main Highway बंद! Punjab में लगा लंबा जाम, सफर से पहले पढ़ें ये खबर

48

पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे को आज से  भोगपुर में अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में इस रास्ते से जाने वाले लोगों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है मामला 
बता दें कि विधानसभा हलका आदमपुर के भोगपुर शहर में स्थित सहकारी चीनी मिल में लग रहे सी.एन.जी. प्लांट का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। मार्कीट एसोसिएशन, किसान जत्थेबंदियां, शहरवासी और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली की अगुवाई में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. जालंधर को मिलकर एक मांग पत्र दिया गया, जिसमें भोगपुर में लग रहे सीएनजी प्लांट में चल रहे काम को बंद करने की मांग की गई। इस मांग पत्र में प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि सी.एन.जी. प्लांट में चल रही निर्माण और अन्य कार्य 23 अप्रैल तक नहीं बंद कराए गए, तो 23 अप्रैल को भोगपुर मार्कीट एसोसिएशन, किसान जत्थेबंदियां और राजनीतिक नेताओं द्वारा बुधवार से अनिश्चितकालीन समय तक प्रदर्शन और जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जाएगा।

अधिकारियों के साथ भोगपुर मार्कीट एसोसिएशन, किसान जत्थेबंदियों, राजनीतिक नेताओं और शहरवासियों की बैठक में कोई ठोस हल नहीं निकला और अगले संघर्ष की घोषणा की गई थी। अब भोगपुर और क्षेत्र के निवासी तिथि 23 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे रोष प्रदर्शन करते हुए जालंधर-पठानकोट हाईवे जाम करेंगे। इस मौके पर प्रधान विशाल बहिल, परमिंदर सिंह, अश्वन बहल, अमरजीत सिंह चौलांग, चरणजीत सिंह डल्ला, गुरदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, राकेश बागा, गुलशन अरोड़ा, रिकी बेदी, बिट्टू बहल, लक्की साबका सरपंच मोगा, सरनजीत सैनी, नीतिश अरोड़ा सहित कई नेता मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.