Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दंगों से निपटने में माहिर, लेकिन घर में हार गए पूर्व DGP; IPS ओमप्रकाश की हत्या में क्यों पत्नी पर गहराया संदेह?

21

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की अपने ही घर में हत्या का मामले पूरे राज्य में हड़कंप है. इस वारदात के लिए पहला शक उनकी पत्नी पल्लवी पर है. इसलिए पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. चाहे दंगे हों या किसी अन्य तरह के विवाद, आईपीएस ओमप्रकाश चुटकी में समाधान निकालकर शांति कायम कर लेते थे. ऐसे में बड़ा सवाल यह कि आखिर वह अपने ही घर के विवाद का विवाद क्यों नहीं सुलझा पाए? यह स्थिति तब है, जब उनके पारिवारिक झगड़ों की जानकारी पास पड़ोस के लोगों के अलावा पुलिस के आला अफसरों को भी थी.

पुलिस के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद से ही आईपीएस ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच अनबन रहने लगी था. कई बार इस अनबन का मामला पुलिस तक भी पहुंचा. लेकिन महकमे का इंटरनल मामला बताते हुए पुलिस ने कभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया. जबकि पास पड़ोस में रहने वालों का कहना है कि आए दिन इनके बीच झगड़े होते रहते थे. अक्सर इनके घर से लड़ाई झगड़े और चीख पुकार की आवाजें आती रहती थीं. मौके पर पहुंची पुलिस का भी कहना है कि इस वारदात की वजह पारिवारिक झगड़ा हो सकता है.

कुछ दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से आईपीएस ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी काफी आक्रामक हो गई थी. अभी कुछ दिन पहले ही उसने घर में काफी हंगामा किया था. इसके चलते पुलिस भी आयी थी. इस दौरान इनके घर के बाहर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई थी. हालांकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि आईपीएस ओमप्रकाश की हत्या हो जाएगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आईपीएस ओम प्रकाश को पहले ही किसी अनहोनी का अंदेशा हो गया था. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दी थी.

वारदात के वक्त घर में ही थी पत्नी और बेटी

बता दें कि कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में उनके घर में पड़ा मिला है. उनके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिन्हें देखकर अंदेशा है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या हुई है. इस घटना के वक्त आईपीएस ओमप्रकाश की पत्नी और बेटी घर में ही थीं. खुद पुलिस के पहुंचने पर भी ये दोनों लॉबी में बैठी मिली. पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी भी पत्नी पल्लवी ने ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर दी थी. पुलिस ने फिलहाल पल्लवी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.