Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

बेटी ने जमीन अपने नाम कराई तो बेटे ने पिता के दाह संस्कार से किया इन्कार, 23 घंटे रखा रहा शव

41

टीकमगढ़/बल्देवगढ़। बेटी ने पिता से जमीन अपने नाम करवा ली। इससे खफा इकलौते बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बुर्जुग का शव 23 घंटे तक घर पर ही रखा रहा।

शनिवार को समाज, गांव के लोग और पुलिस ने बेटे को समझाया और स्टांप लिखवाकर दिया कि एक एकड़ जमीन उसके नाम की जाएगी। इसके बाद बेटे ने पिता का दाह संस्कार किया। मामला बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के तालमऊ गांव की हरिजन बस्ती का है।

किसान सम्मान‍ निधि की राशि खाते में नहीं पहुंची

दरअसल, तालमऊ गांव में हरिजन बस्ती बदानपुरा मोहल्ला निवासी चिन्ना अहिरवार (65) की दो एकड़ जमीन की रजिस्ट्री उनकी बेटी सुनीता निवासी देवपुर ने अपने नाम करा ली थी, जिसका पता चिन्ना को तब चला, जब उसके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची।

आरोप है कि इससे वह सदमे में थे और इसके चलते पिछले 15 दिनों से बीमार रहने लगे। पिता के बीमार रहने की सूचना पाकर उसका पुत्र राजू अहिरवार (45) गांव आ गया, जो मजदूरी के लिए नागपुर में अपनी पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ रहता था।

‘जिसने पिता की जमीन ली, वो अंतिम संस्कार करे’

बीमार रहने के दौरान ही शुक्रवार की शाम उसके पिता चिन्ना की मौत हो गई, तब गांव के लोग एकत्र हो गए, लेकिन राजू ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शनिवार को राजू को मनाने का गांव के लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और कहा कि जिसने पिता की जमीन ली, वह अंतिम संस्कार करें।

एक-एक एकड़ में बांटी जाएगी जमीन

बल्देवगढ़ थाना प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि समाज और परिवार के लोगों ने बेटा राजू और बेटी सुमन को बैठाकर समझाया। इस दौरान तय हुआ कि पिता की दो एकड़ जमीन बेटा और बेटी के नाम एक-एक एकड़ बांटी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.