Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

UAE में बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने कर ली इंगेजमेंट, मंगेतर अमीरा की झलक भी दिख गई

26

इसमें कोई दोराय नहीं है कि सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस में नजर आए अब्दु रोजिक सभी के चहेते हैं. वे अपनी पर्सनालिटी से सभी को इंप्रेस कर ले जाते हैं. खुद बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी उनके बहुत करीबी हैं. हाल ही में एक इवेंट में सलमान ने अब्दु से मुलाकात भी की थी. अब भारत समेत दुनियाभर की ऑडियंस के चहेते अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है. उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं. इसमें उनकी होने वाली वाइफ की झलक भी देखने को मिल रही है.

अब्दु द्वारा शेयर की गई फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे अब्दु रोजिक ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं और ट्रेडिशनल वीयर में नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी होने वाली वाइफ की बात करें तो वे भी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. हालांकि अभी अब्दु ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें उनकी होने वाली वाइफ की अपीयरेंस भले है, लेकिन उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह’. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं.

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में वे अपनी इंगेजमेंट की घोषणा करते हुए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था- मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि मैं इतना लकी हूंगा और मुझे कोई ऐसा मिल जाएगा जो मेरी खामियों को नजरअंदाज कर मुझे प्यार भी देगा और सम्मान भी. 7 जुलाई की तारीख फिक्स्ड कर लीजिए. मैं शब्दों में ये बयां नहीं कर सकता हूं कि मैं कितना खुश हूं. अब्दु रोजिक की बात करें तो वे एक सिंगर, एक्टर, बॉक्सर और बिजनेसमैन भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जिसमें कई भारतीय भी शामिल हैं. देखने वाली बात तो ये होगी कि आखिर उनकी शादी के मौके पर भारत से कौन-कौन से स्टार्स शामिल होते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.