Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

रोहतक में 2 स्कूल बसें आपस में टकराईं, कई बच्चे घायल

22

रोहतक : रोहतक जिले के ब्लॉक लाखनमाजरा में बाईपास पर सीएचसी के पास सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 8 बजे दो स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान स्कूल बसों में बच्चे सवार थे, जिनमें से 6-7 बच्चों को चोट आई है। सूचना पाकर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाके सरकारी अस्पताल में भेजा। बताया जा रहा है कि आज सुबह aकरीब 8 बजे प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। जब बस लाखनमाजरा बाईपास पर पहुंची तो वहां कट से जेड ग्लोबल स्कूल भगवतीपुर की बस निकली। सीएचसी के पास अचानक कट से बस निकलने के कारण दोनों बसों के ड्राइवर एक-दूसरे को देख नहीं पाए और बसों की टक्कर हो गई, जिसमें एक बस पलट गई और दूसरी बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.