Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

राजधानी के लिए करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर साबित होगा वरदान, ट्रैफिक की किचकिच से मिलेगा छुटकारा

20

रांची: राजधानी में हर दिन गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है. सड़कों की चौड़ाई सीमित है, जिसकी वजह से गाड़ियां सरकती रहती हैं. राजधानी रांची के करम टोली से साइंस सिटी तक गाड़ियां रेंगती रहती हैं. रिंग रोड बनने के बाद से इस रोड पर ट्रैफिक बोझ बढ़ा है. लिहाजा, राजधानी रांची में करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक एक 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की योजना है.

फ्लाईओवर बनने से किन-किन जगहों पर मिलेगी राहत

यह परियोजना करमटोली को साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी चौक को जोड़ेगी, जिसमें मोरहाबादी तक 516 मीटर का एक आवश्यक लिंक भी शामिल है. इसका मुख्य उद्देश्य अल्बर्ट चौक, दिव्यायन चौक, साइंस सिटी और चिरौंदी चौक जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले चौराहों पर व्याप्त ट्रैफिक लोड की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करना है.

परियोजना के पूर्ण होते ही, रामगढ़ और हजारीबाग की ओर से आने-जाने वाले शहरी यातायात को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही यह रिंग रोड NH-20 से भी बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेगा, जिससे शहरी यातायात प्रबंधन में व्यापक सुधार होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे निकट भविष्य में रांची के नागरिकों को सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होने की आशा है.

इस संबंध में इसी साल सितंबर माह में विभाग द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर बनाते हुए आगे की कार्य योजना को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया था. बता दें कि पिछले कुछ महीनों में राजधानी रांची को सिरम टोली से मेकॉन, कोकर से बहुबाजार और रातू रोड पर फ्लाईओवर बनने से बहुत हद तक ट्रैफिक लोड कम करने में मदद मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.