Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

उज्जैन आने वालीं 10वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, पढ़िए किस्सा जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने तोड़ा था प्रोटोकॉल

53

उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को महाकाल के दर्शन-पूजन के लिए उज्जैन आएंगी। उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होंगे। सभी इस दिन इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे।

द्रौपदी मुर्मू उज्जैन आने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति हैं। उनके पहले रामनाथ कोविंद, प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, केआर नारायणन, शंकर दयाल शर्मा, आर. वेंकटरमण, ज्ञानी जेल सिंह, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ. राजेंद्र प्रसाद उज्जैन आ चुके हैं।

कालिदास समारोह भी राष्ट्रपतियों को करता है आकर्षित

  • ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में पूजन की अभिलाषा के साथ ही अखिल भारतीय कालिदास समारोह की ख्याति भी राष्ट्रपति को उज्जैन आने के लिए खींचती रही है।
  • अमूमन प्रोटोकॉल की वजह से राष्ट्रपति किसी के घर नहीं जाते, मगर सन् 1958 के कालिदास समारोह उद्घाटन में आए राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ऐसा किया था।
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद प्रोटोकॉल तोड़कर पद्मभूषण साहित्य वाचस्पति पंडित सूर्यनारायण व्यास से मिलने चले गए थे। उन्होंने उनके घर परिवार संग भोजन भी किया था।
  • प्रतिभा पाटिल सन् 2008 में अपने भाई रंजीत सिंह के घर उद्घाटन समारोह में आई थीं, तब उनके कार्यक्रम में पहले महाकालेश्वर मंदिर में पूजन कार्यक्रम नहीं जुड़ा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.