Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

नेपाल में फिर भड़का प्रदर्शन! जेन-Z युवाओं के उग्र प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लगाया गया, शहरों में तनाव

26

2 महीने पहले हुए जेन-Z प्रदर्शन के बाद नेपाल में फिर युवाओं का गुस्सा फूटा है. बारा जिले के सिमरा इलाके में हालात एक बार फिर बिगड़ गए. बुधवार को Gen-Z युवाओं और CPN-UML पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इसी तनाव के बाद गुरुवार को Gen-Z युवा फिर से सड़क पर उतर आए. हालात तो नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने दोपहर 12:45 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया है. CPN-UML नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली की पार्टी है.

गुरुवार को सुबह 11 बजे कई युवा सिमरा चौक पर इकट्ठा हुए. भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल का इस्तेमाल किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इसके बाद स्थिति और न बिगड़े इसलिए कर्फ्यू लगा दिया गया. Gen-Z युवाओं का कहना था कि पुलिस ने बुधवार को हुई झड़प में जिन UML कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी शिकायत दर्ज हुई थी, उन सभी को गिरफ्तार नहीं किया.

पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया

इसी आरोप के बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है. इनमें जीतपुरसिमरा उपमहानगर के वार्ड 2 के अध्यक्ष धन बहादुर श्रेष्ठ और वार्ड 6 के अध्यक्ष कैमुद्दीन अंसारी शामिल हैं. बुधवार की झड़प में Gen-Z के 6 समर्थक घायल हुए थे. इसी घटना के बाद Gen-Z समूह ने UML के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी थी.

Gen-Z के जिला संयोजक सम्राट उपाध्याय ने कहा कि कुछ आरोपियों को न पकड़े जाने के कारण वे फिर से विरोध करने उतरे. बुधवार को तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. इससे सिमरा एयरपोर्ट को अपनी उड़ानें रोकनी पड़ीं. बारा जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर रख रहा है, क्योंकि जिले में राजनीतिक तनाव और बीच-बीच में होने वाली झड़पें बढ़ती जा रही हैं.

ताजा झड़प की वजह क्या है?

जेन-Z युवाओं और UML कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की शुरुआत बुधवार को हुई, जब UML पार्टी अपना यूथ अवेकनिंग कैंपेन करने की तैयारी में थी. UML के महासचिव शंकर पोखरेल और पोलितब्यूरो सदस्य महेश बस्नेत बुधवार सुबह 10:30 बजे काठमांडू से सिमरा आने वाले थे और यहां उनको सरकार विरोधी रैली में संबोधन देना था. लेकिन जैसे ही जेन-Z युवाओं को खबर मिली, उन्होंने सेमरा एयरपोर्ट का घेराव किया. इसके बाद UML कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.