Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 31 करोड़ की संपत्ति वाली रमा निषाद सबसे अमीर! 6 बेटा-बेटियों को जगह देकर दिया बड़ा संदेश

17

मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रमा निषाद नीतीश कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक रमा निषाद के पास 31 करोड़ रुपए की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा का नाम है. सम्राट के पास 11 करोड़ 62 लाख रुपए की संपत्ति है.

गुरुवार (20 नवंबर) को गठित नीतीश कैबिनेट के 26 में से 22 मंत्री करोड़पति हैं. बखरी के विधायक संजय पासवान के पास सबसे कम 22 लाख रुपए की कुल संपत्ति है. एक मंत्री दीपक प्रकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं है. दीपक वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.

नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास चल और अचल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपए की है. नीतीश पिछले 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. पहले की तुलना में नीतीश कुमार की संपत्ति में कमी आई है. 2015 में नीतीश ने कुल 2 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था.

सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी के पास 11-11 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. लखीसराय से विधायक विजय सिन्हा ने अपने एफिडेविट में 11.62 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था. तारापुर से विधायक सम्राट की कुल संपत्ति 11.34 करोड़ रुपए है.

बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपए के आसपास है. जायसवाल को भी नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया है. नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से शामिल मंगल पांडे और नितिन नवीन की संपत्ति 3-3 करोड़ रुपए है.

जेडीयू कोटे से नीतीश कैबिनट में शामिल सुनील कुमार की संपत्ति (5 करोड़ रुपए), श्रवण कुमार (3 करोड़), विजय चौधरी (3 करोड़) और लेसी सिंह (2 करोड़) है. मदन सहनी के पास 2.79 करोड़ रुपए की संपत्ति है. जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह के पास 7 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

बेटे-बेटियों को भी कैबिनेट में तवज्जो

नीतीश कैबिनेट में बेटे-बेटियों को भी खूब तरजीह दी गई है. कद्दावर नेता महावीर चौधरी के बेटे अशोक चौधरी को जेडीयू कोटे से कैबिनेट में शामिल किया गया है. इसी तरह दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भी कैबिनेट में शामिल की गई हैं. नवीन प्रसाद के बेटे नितिन नवीन को भी बीजेपी कोटे से कैबिनेट में शामिल किया गया है.

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है. पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को भी बीजेपी ने अपने कोटे से कैबिनेट में शामिल कराया है.

10वीं बार मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार ने नई कैबिनेट में 26 मंत्रियों को शामिल किया है. मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 14, जेडीयू कोटे से 8, लोजपा (आर) कोटे से 2 और रालोमा-हम कोटे से 1-1 मंत्री शामिल किए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.