Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

बिहार की सियासत में ‘संजय’ नाम का दबदबा! नीतीश सरकार की कैबिनेट में 1-2 नहीं, इस नाम के इतने मंत्री, हो रहे हैं खूब चर्चे

23

बिहार की राजनीति में इन दिनों संजय नाम की धूम मची हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव में पहले महागठबंधन को करारी हार मिली तो इस हार में राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के निकट सहयोगी माने जाने वाले संजय यादव का नाम केंद्र में बना रहा. अब नीतीश मंत्रिमंडल में संजय नाम की धूम है. नीतीश के मंत्रिमंडल में एक दो नहीं बल्कि तीन संजय नाम के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. मजेदार बात यह है कि मंत्रिमंडल में तीन संजय नाम के मंत्री हैं, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. इनमें एक भारतीय जनता पार्टी से जबकि दो लोजपा (रामविलास) के टिकट पर चुनाव जीत कर सदन में पहुंचे हैं.

बीजेपी के संजय सिंह टाइगर

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले संजय सिंह टाइगर ने मंत्री पद की शपथ ली. संजय सिंह आरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं. इस विधानसभा चुनाव में संजय ने सीपीआई एमएल के कयामुद्दीन अंसारी को 19 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था.

लोजपा (रामविलास) के संजय सिंह

वहीं लोजपा (रामविलास) के टिकट पर महुआ सीट से चुनाव जीतने वाले संजय सिंह पहली बार विधायक बने हैं. संजय सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी मुकेश रोशन को में हराया. इसी सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान में उतरे थे.

तीसरे संजय भी चिराग की पार्टी के

तीसरे संजय भी लोजपा (रामविलास) के ही हैं. राज्य की बखरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले संजय पासवान ने सीपीआई उम्मीदवार को हराया है. इससे भी दिलचस्प बात ये है कि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भी नाम संजय है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.