Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

शादी का जश्न मातम में बदला, युवक की गुना जिला अस्पताल में संदिग्ध हालातों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

32

गुना। एक परिवार जहां खुशियों के गीत गा रहा था, वहां अचानक ऐसा मातम छा गया कि हर आंख नम हो गई। उज्जैन जिले के खाचरोद से अपने साले की शादी में शामिल होने आए 35 वर्षीय विक्रम भील की जिंदगी, गुना जिला अस्पताल के डॉक्टरों के निर्दयी कसाईयो जैसे व्यवहार और बेरुखी से थम गई। विक्रम, अपने साले गोलू भील की शादी में शिरकत करने नानाखेड़ी आया था। शादी की तारीख 20 अप्रैल तय थी पर किसे पता था कि इस घर में दूल्हे के संग विदा की खुशियों से पहले, एक जवान जिंदगी की अर्थी उठेगी। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात, जब सब गहरी नींद में थे, विक्रम को अचानक सीने में तेज़ दर्द उठा। परिवारवालों ने बिना समय गंवाए उसे गुना जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से शुरू हुई वो कहानी, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए।

करीब 2 बजे रात को विक्रम को भर्ती किया गया। परिजनों की मानें तो डॉक्टरों की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। विक्रम तड़पता रहा, और डॉक्टर… 15 नंबर इमरजेंसी वार्ड में होने के बावजूद, एक बार भी उसे देखने नहीं आए। सुबह करीब 10 से 11 बजे, इलाज के दौरान विक्रम ने दम तोड़ दिया। परिजनों को यह खबर तब मिली, जब नर्सों ने एक रिपोर्ट थमाई जिसमें “डेथ” लिखा था। रिपोर्ट लेकर जब परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे, तो डॉक्टर ने बेहद बेरुखी से कहा — वो तो मर गया…बस फिर क्या था… शादी के लिए सजे कपड़े, अब गुस्से और आंसुओं में भीग चुके थे।

परिवार ने अस्पताल के मेडिकल वार्ड में करीब 1 घंटे तक हंगामा किया। विक्रम की बहनों की चीखें, मां की रुलाई और भाइयों की लाचारी देख हर देखने वाला सन्न रह गया। अस्पताल प्रशासन ने जब स्थिति बिगड़ती देखी, तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों को समझाया, और अंततः विक्रम का शव उसके घर खाचरोद, उज्जैन के लिए रवाना कर दिया गया। परिजनों ने जाते-जाते एक सख्त संदेश दिया हमें अपने बेटे की मौत पर रोना है या डॉक्टरों की बेरुखी पर? कोई और मां अपना लाल न खोए, इसलिए हमने हंगामा किया। गुना के डॉक्टरों से हाथ जोड़कर कह रहे हैं — मरीज को इंसान समझिए, संख्या नहीं।

अब सवाल उठता है — क्या सरकारी अस्पतालों की दीवारें सिर्फ ईंट और पत्थर से बनी हैं, या फिर उनमें संवेदनहीनता की मोटी परत भी चढ़ी है? ये सिर्फ एक मौत नहीं… ये सिस्टम की बेरुखी की एक और कहानी है। क्या विक्रम की मौत का जिम्मेदार कोई होगा? या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में गुम हो जाएगा? दिल दहला देने वाली इस घटना ने एक बार फिर से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हालत पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.