Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

थाने में गिरी हाईटेंशन लाइन, पलक झपकते आग से घिरा पूरा थाना; आग बुझाने में जुटी आधा दर्जन दमकल

20

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित हयात नगर थाने पर हाईटेंशन लाइन गिर गई है. इस घटना में पूरा थाना आग की चपेट में आ गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने आग को काबू करने की कोशिश तेज कर दी है. घटना शनिवार देर शाम की है. गनीमत है कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या फरियादी आग या करंट की चपेट में आया. आग थाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है. पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर फैलने से रोक लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक थाना भवन के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन जा रही है. इस लाइन में फाल्ट होने की वजह से शनिवार की देर शाम एक तार टूट कर गिर गया. तार थाने में खड़ी एक गाड़ी के ऊपर गिरा और देखते ही देखते आग लग गई. जब तक घटना की जानकारी थाने में बैठे पुलिसकर्मियों को मिली, आग ने विकराल रूप ले लिया. इससे थाने में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी की स्थिति बन गई. आनन फानन में मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई.

मालखाने में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

इस सूचना पर पहले तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए तीन दमकल और आए. पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर ली गई है. अब दमकल टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह सभी गाड़ियां थाने के मालखाने में जमा थीं. आशंका है कि इस घटना में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर ढांचे में तब्दील हो चुकी हैं. इनमें एक कार, ट्रक, मिनी ट्रक, टेंपो और ई-रिक्शा शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.