Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर पर विरोध, कानून मंत्री से मिले बार एसोसिएशन अध्यक्ष

33

जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने को लेकर वकील विरोध कर रहे हैं. बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के डेलिगेशन ने दिल्ली में कानून मंत्री से मुलाकात की, जो कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में हुई. इसको लेकर अनिल तिवारी ने बताया कि कानून मंत्री से मुलाकात सफल और सकारात्मक रही.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश के खिलाफ दो दिन से वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने का कहना है कि वकील 27 मार्च को भी हड़ताल पर रहेंगे. जजों से भी इस आंदोलन में सहयोग देने का अनुरोध है.

ऐसे वकीलों को कारण बताओ नोटिस

एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कहा कि जिन वकीलों ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव और चेतावनी को ना मानते हुए न्यायिक कार्य किया है, उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसे वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है.

हड़ताल की वजह से बंद रहा शपथपत्र केंद्र

जवाब नहीं देने वाले वकीलों की सदस्यता खत्म कर हाई कोर्ट से उनके एडवोकेट रोल को निरस्त करने का आग्रह किया जाएगा. एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रेस) पुनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि हड़ताल की वजह से शपथपत्र केंद्र बंद रहा. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जजों से संपर्क कर आंदोलन में सहयोग करने का आग्रह किया.

बता दें कि 14 मार्च की रात करीब 11 बजे यशवंत वर्मा के आवास में आग लगी थी. इसके बाद करेंसी जलने की बात सामने आई. यशवंत वर्मा का कहना है कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने स्टोररूम में कभी नकदी नहीं रखी. इस मामले की जांच के लिए बुधवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम वर्मा के आवास पर पहुंची. तुगलक रोड थाने के एक इंस्पेक्टर भी पहुंचे. पुलिस ने आग लगने वाली जगह (स्टोररूम) को सील कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.