Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फरीदाबाद के खेड़ी पुल में कार हटाने को लेकर विवाद, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को किया ल... अंबाला में रेस्टोरेंट मालिकों और स्टाफ की गुंडागर्दी: ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप ... अंबाला में हवा अभी भी जहरीली: AQI पहुंचा 300 के करीब, पराली जलाने वाले 8 किसानों पर एफआईआर और रेड एं... पलवल में डागर पाल खाप की महापंचायत: फिजूलखर्ची और डीजे पर रोक, शादी-मृत्यु भोज को लेकर बने कड़े नियम असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली अंतर... जालंधर में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला, कहा— आप और कांग्रेस ने पंजाब की जनता के साथ किया बड़ा ध... अकाली दल ने मजबूत किया महिला संगठन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष से लेकर सचिव तक कई नियुक्तियां हुईं तय दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अनरिलीज गाना 'फैंटम' रिलीज होने पर विवाद, परिवार ने जताई कड़ी आपत्ति पंजाब में चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर और कई नेताओं ने दिया इस्... पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान: पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में 28 नवंबर को ...

मार्च में ही रुला रही गर्मी, दिल्ली में पारा 40 के पार; आज का दिन सबसे गर्म… जानें अगले 2 दिनों का हाल

53

राजधानी दिल्ली में मंगलवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय है. मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली में शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में लू चलने की संभावना जताई है. लू तब चलती है, जब मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. चूंकि दिल्ली में तापमान इस समय 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो आने वाले दिनों में लू भी चल सकती है. दिल्लीवासी अप्रैल महीने में ही लू के प्रकोप का सामना कर सकते हैं.

2 दिनों तक दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर भारत में गर्मी भी शुरू हो गई है. दिन में तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है. दिल्ली में मार्च से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है. IMD के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में तापमान और बढ़ेगा. इसके बाद हवाएं तेज होंगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में 27 मार्च यानि बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हवाएं धीमी रहने के कारण गर्मी अधिक महसूस होगी. सुबह हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी.

UP वालों को सताएगी धूप

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी, जबकि तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी. यूपी के लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है. वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बराबरी की संभावना जताई गई है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के मौसम की बात करें तो अगले 48 घंटों में यहां बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं. कई जगहों पर आंधी-बारिश के भी आसार जताए गए हैं. हालांकि इसके उलट बाड़मेर और जैसलमेर जैसे पश्चिमी इलाकों में गर्मी चरम पर होगी. हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.