Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

मंडला की बस्ती में इंसान नहीं अजगरों का राज, अजगर दादर में एक साथ निकलती है पायथन की फौज

25

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक ऐसी अनोखी जगह है, जहां हर साल सर्दियों में सैकड़ों अजगर एक साथ दिखाई देते हैं. जी हां यह विचित्र लेकिन बेहद रोचक स्थान है अजगर दादर. जो दुनिया में बेहद कम जगहों में से एक है. जहां अजगरों का इतना बड़ा प्राकृतिक जमावड़ा देखा जाता है. मंडला जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर और कान्हा नेशनल पार्क से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अजगर दादर.

अजगरों का सामूहिक दीदार
यह एक ऐसी जगह है जहां ठंड के दिनों में सुबह-सुबह सूरज की हल्की-सी धूप में अजगरों का सामूहिक दीदार होता है. पथरीला इलाका, गहरी दरारें, नीचे से खोखला क्षेत्र और चूहों की भरपूर मौजूदगी, यही वजह है कि यह स्थान अजगरों के लिए स्वर्ग जैसा बन गया है. वन परिक्षेत्र अधिकारी लतिका तिवारी ने बताया कि, ”अजगरों की उपस्थिति के कारण ही इस स्थान का नाम अजगर दादर पड़ा है. यह इलाका नीचे से खोखला है और आसपास डोलोमाइट की चट्टानें हैं. इन्हीं दरारों में ये अजगर रहते हैं.

”सर्दियों में जब तापमान गिरता है, तो ये बाहर आकर शरीर का तापमान नियंत्रित करते हैं. संख्या बताना मुश्किल है, लेकिन अच्छी तादाद में पाए जाते हैं. प्राकृतिक रूप से बने इस अनोखे आवास में हर साल सर्दियों के मौसम में सैकड़ों की संख्या में अजगर दिखाई देते हैं. लोग दूर-दूर से यहां सिर्फ इस नजारे को देखने के लिए आते हैं. अकसर एक स्थान पर 5 से 6 अजगर एक साथ धूप सेंकते दिख जाते हैं.”

अजगर दादर की ख्याति इतनी बढ़ चुकी है कि अब यह पर्यटन का बड़ा आकर्षण बनता जा रहा है. अजगर दादर प्राकृतिक विविधता का अनमोल खजाना है.
यहां का संतुलित पर्यावरण, जंगल की शांति और पथरीली जमीन अजगरों को सुरक्षित और अनुकूल माहौल देती है. वन विभाग लगातार क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर काम कर रहा है, ताकि पर्यटन भी बढ़े और वन्यजीवों को नुकसान भी न पहुंचे.

अजगर दादर बनेगा पर्यटन का केंद्र
अजगरों की इस अनोखी बस्ती ने मंडला को वाइल्डलाइफ मैप पर एक नई पहचान दी है. अगर संरक्षण और पर्यटन का सही तालमेल बन पाया, तो आने वाले समय में अजगर दादर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और भी बढ़िया स्थान बनेगा. वाकई, प्रकृति कभी-कभी हमें ऐसे चमत्कारिक दृश्य देती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.