Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप

सरकार ने सांसदों को दिया तोहफा, इतनी बढ़ गई सैलरी, पेंशन और DA

41

केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है. संसदीय कार्य मंत्रालय की जारी अधिसूचना के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 से यह संशोधित वेतनमान लागू होगा. केंद्र सरकार ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए सदस्य वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत वेतन और पेंशन में संशोधन किया है.

सांसदों का मासिक वेतन

सांसदों का मासिक वेतन पहले 1,00,000 रुपए था जिसे बढ़ाकर 1,24,000 रुपए प्रति महीने कर दिया गया है. वहीं, दैनिक भत्ते को 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 2,500 रुपए कर दिया गया है. पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन भी 25,000 रुपए से बढ़ाकर 31,000 रुपए कर दी गई है. अतिरिक्त पेंशन 5 साल से अधिक सर्विस के लिए जो पहले 2 हजार रुपए प्रति महीने थी उसमें भी बदलाव किया गया है उसे अब 2,500 रुपए प्रति महीने कर दिया गया है.

पिछले 5 सालों में बढ़ी महंगाई

सरकार ने सैलरी में ये बढ़ोतरी महंगाई (Cost Inflation Index) को ध्यान में रखते हुए की है, जिससे सांसदों को काफी मदद मिलेगी. इसपर सरकार का कहना है कि यह सैलरी इजाफा पिछले 5 सालों में बढ़ी महंगाई को देखते हुए की गई है. आरबीआई द्वारा निर्धारित महंगाई दर और लागत सूचकांक के आधार पर यह बदलाव किया गया है. इसका लाभ वर्तमान और पूर्व सांसदों को मिलेगा.

कर्नाटक विधानमंडल

यह कदम कर्नाटक सरकार द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 100 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दिए जाने के बाद कुछ दिनों के बाद ही उठाया गया है, जिसके कारण विधानसभा में काफी गरमागरम बहस भी शुरू हो गई थी. वेतन बढ़ोतरी के बारे में निर्णय दो संशोधन विधेयकों के माध्यम से दिया गया था-कर्नाटक मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक 2025 और कर्नाटक विधानमंडल सदस्यों के वेतन, पेंशन और भत्ते विधेयक 2025.

डीए बढ़ोतरी का फैसला कब आएगा?

सरकारी कर्मचारियों को भी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार है उम्मीद है कि अब सरकार सांसदों के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को भी तोहफा दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट की अगली बैठक में इसे मंजूरी दे सकती है. मंजूरी मिलने के बाद हुआ डीए जनवरी 2025 से लागू हो जाएगा और कर्मचारियों को अप्रैल महीने का सैलरी मिलने पर जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिल सकता है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.