Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...

साहिल की पेंटिंग में ‘डरावना राज’, सौरभ की दी गई बलि? ज्योतिषी का दावा- की गई थी पंचमुंड तंत्र साधना

28

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ सिंह राजपूत की बेरहमी से हत्या की गई. इस वारदात को सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अंजाम दिया. पहले उसकी हत्या की, फिर शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में पैक कर दिया. वहीं, पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की जांच में आरोपी साहिल के कमरे में एक रहस्यमयी पेंटिंग मिली. इस पेंटिंग को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब इस पेंटिंग को लेकर प्रसिद्ध ज्योतिषी अंकित चौधरी ने बड़ा दावा किया है.

ज्योतिषी अंकित चौधरी के मुताबिक, यह पेंटिंग कोई साधारण कलाकृति नहीं, बल्कि तंत्र क्रिया का हिस्सा है. यह तांत्रिक प्रक्रिया विशेष रूप से नाम, शोहरत और पैसा कमाने के लिए की जाती है. इस तरह की तांत्रिक क्रिया नेपाल या बंगाल में की जाती है. इस तंत्र क्रिया में पांच मुंड यानी सिरों की बलि दी जाती है. इसे ‘पंचमुंड तंत्र साधना’ कहा जाता है. इसके अन्य नाम भी हैं, जो अत्यंत खतरनाक और उच्च स्तर की तांत्रिक प्रक्रिया है.

पंचमुंड तंत्र साधना कौन करता है?

अंकित चौधरी ने कहा कि पंचमुंड तंत्र साधना अधिकतर उन लोगों की ओर से की जाती है, जो तेजी से नाम और धन पाने की इच्छा रखते हैं और शॉर्ट कट के जरिए कामयाबी हासिल करना चाहते हैं. इस तरह की साधना में विशेष मंत्रों का जाप करते हुए बलि दी जाती है और यह पूरा अनुष्ठान गहरे नशे की अवस्था में ही किया जाता है.

ज्योतिषी अंकित चौधरी का दावा है कि इस तंत्र क्रिया के दौरान साधक को शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराया जाता है, ताकि उसका मन नियंत्रित किया जा सके. उसे भय का अनुभव न हो. दरअसल, सौरभ की हत्या भी ठीक इसी पैटर्न पर हुई. हत्या से पहले सौरभ को शराब पिलाई गई थी.

साहिल के कमरे में मिली थी पेंटिंग

अंकित चौधरी के मुताबिक, पांच मुंडों की उपस्थिति इस साधना में बेहद आवश्यक मानी जाती है. इन मुंडों को विशेष रूप से मंत्रों से अभिमंत्रित किया जाता है और फिर पेंटिंग, चित्र या विशेष प्रतीकों के रूप में कमरे या पूजा स्थलों में स्थापित किया जाता है. साहिल के कमरे में मिली पेंटिंग में भी ऐसे ही सिर और आंखें प्रतीकात्मक रूप से दर्शाए गए थे.

ज्योतिषी अंकित चौधरी के इस दावे से ऐसे भी कयास लगाए जा रहे है कि क्या सौरभ की बलि दी गई. क्या सौरभ का मर्डर किसी तंत्र किया का हिस्सा था? पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सच में इस कमरे में तांत्रिक क्रियाओं को अंजाम दिया गया था या नहीं.

लंदन में बेकरी में काम करता था सौरभ

सौरभ लंदन में एक बेकरी में काम करता था. वह पहले मर्चेंट नेवी में भी नौकरी कर चुका था. वह बेटी पीहू का बर्थडे मनाने मेरठ आया था. इसी बीच, 3 मार्च को मुस्कान और साहिल ने सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.