Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

नागपुर हिंसा में पहली मौत, ICU में भर्ती इरफान अंसारी ने तोड़ा दम

36

महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के बाद भारी तनाव देखने को मिला था, इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे. शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने करीब 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, घटना के 6 दिन बाद भी 9 इलाकों में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है. इसी हिंसा के दौरान घायल हुए इरफान अंसारी की हुई मौत हो चुकी है.

इरफान 17 तारीख को हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका नागपुर के मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा था. घटना के दिन से ही उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया था.

9 थाना क्षेत्रों में अभी भी लगा कर्फ्यू

हिंसा की घटना के बाद आज छठे दिन भी नागपुर शहर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है. सोमवार रात भड़के दंगों के बाद नागपुर शहर के 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था, इनमें से दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू गुरुवार को नागपुर पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश के जरिए हटा लिया गया है.

हालांकि, बचे हुए नौ थाना क्षेत्रों में आज छठे दिन भी कर्फ्यू बरकरार रखा गया है. इनमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है.

हिंंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे सीएम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हिंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंच गए हैं. सीएम फडणवीस नागपुर में हुए दंगे को लेकर भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलें. इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस ने घटना के 4 -5 घंटे में इस दंगे पर काबू पा लिया था. पूरी हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और लोगों के दिये वीडियो को एनालाइज करने के बाद 104 लोगों की अब तक पहचान की गई है, जिनमें से 92 लोगों को अरेस्ट किया गया है. जिनमें 10 किशोर भी शामिल हैं. इसके साथ ही 64 सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्यवाही हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.