Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

450 रुपए में LPG सिलेंडर और खाते में 1500 रुपए, सरकार ने रक्षाबंधन से पहले खोला खजाना, दोगुनी हुई खुशियां

63

भोपालः भाई और बहन के अटूट प्रेम को अपने अंदर समेटे रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। 19 अगस्त को इस बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लिए भाई-बहनों में गजब का उत्साह अभी से देखा जा रहा है। अलग-अलग राज्यों की सरकारों की ओर से किए जा रहे ऐलानों से इस पवित्र त्योहार की खुशी और बढ़ गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी राज्य की बहनों के लिए खास ऐलान किया है। सरकार ने 450 रुपए एलपीजी सिलेंडर और 1500 रुपए खाते में देने की घोषणा की है। अब इसकी राशि भी बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

बीते दिनों मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत 450 रुपये में LPG सिलेंडर देने का ऐलान किया था। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) और गैर-पीएमयूवाई के तहत गैस कनेक्शन रखने वाली 40 लाख लाडली बहनों को 450 रुपये की दर से घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। बता दें कि लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को रक्षाबंधन के मद्देनजर 1,250 रुपये की नियमित सहायता के अलावा अतिरिक्त 250 रुपये दिए गए हैं।

पिछले साल रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में सभी एलपीजी उपभोक्ताओं (33 करोड़ कनेक्शन) को बड़ा तोहफा दिया था। इसके तहत एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। इस निर्णय के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर से घटकर 903 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। इसके बाद 8 मार्च 2024 को मोदी सरकार ने महिला दिवस के मौके पर सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की। इस तरह, एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब घटकर दिल्ली में 803 रुपये हो गई है। वहीं, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। ऐसे में योजना के लाभार्थी अब 503 रुपये में सिलेंडर खरीदते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.