Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सौरभ भारद्वाज बनाए गए दिल्ली AAP के अध्यक्ष, लेंगे गोपाल राय की जगह

22

आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक में ये फैसला लिया गया. सौरभ गोपाल राय की जगह लेंगे. इसके अलावा आप की PAC की बैठक में और भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई. चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए. महराज मलिक को जम्मू कश्मीर का अध्यक्ष बनाया गया. पंकज गुप्ता गोवा का प्रभारी बनाया गया. गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी, मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.

आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने PAC बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक हुई कई मुद्दों पर चर्चा हुई. चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए. कई राज्यों में सह प्रभारी भी बनाए गए.

चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए

  • गुजरात में गोपाल राय प्रभारी और दुर्गेश पाठक सह प्रभारी बनाए गए
  • पंजाब में मनीष सिसोदिया प्रभारी और सतेंद्र जैन सहप्रभारी बनाए गए
  • गोवा में पंकज गुप्ता प्रभारी बनाए गए, दीपक सिंगला , आभाष चंदेला और अंकुश नारंग सह प्रभारी बनाये गए
  • छत्तीसगढ़ में संदीप पाठक प्रभारी बनाए गए

सौरभ भारद्वाज हार गए थे विधानसभा चुनाव

सौरभ भारद्वाज को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा राय ने उन्हें 3139 वोटों शिकस्त दी थी. दोनों के बीच अंत तक तगड़ी फाइट चल रही थी लेकिन अंत में सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए. शिखा राय को 49370 वोट मिले जबकि सौरभ भारद्वाज 46231 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, गोपाल राय बाबरपुर सीट से जीत गए थे. उन्होंने बीजेपी के अनिल वशिष्ठ को करारी शिकस्त दी थी. वहीं दिल्ली की जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.