Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली के अधिकारियों पर भड़के प्रवेश वर्मा, कहा- खाल मोटी हो गई है, अब पसीने निकलेंगे

25

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा दिल्ली के अधिकारियों पर भड़क गए. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के लेटर पर वर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई है. हम लोग खुद जमीन पर उतरकर पसीने बहा रहे हैं. उनको भी सड़क पर ला रहे हैं. जब उनके पसीने निकलेंगे तो उनकी चर्बी घटेगी. काम तो इन्हीं अधिकारियों से करवाएंगे.

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि हम समर एक्शन प्लान को लेकर हर तीसरे दिन बैठक कर रहे हैं. पिछले बैठकों में कितना क्रियान्वन हुआ है. हर एक चीज की समीक्षा कर रहे हैं. सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा. पूरी दिल्ली को ऑनलाइन मॉनिटर किया जाएगा. वर्मा ने कहा कि अधिकारी चाहते हैं कि मॉनिटर ना हो लेकिन हम लोग करेंगे. जहां जा रहे हैं वहां पर दिक्कत दिख रही है.

अधिकारियों के रवैये से परेशान बीजेपी विधायक

दरअसल, प्रवेश वर्मा का ये पूरा बयान विजेंद्र गुप्ता के लेटर पर आया है. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने हाल ही में दिल्ली में अधिकारियों के रवैये से परेशान होकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने कहा था कि सरकारी अधिकारी उनका फोन नहीं उठाते हैं. गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद भी अधिकारियों का रवैया नहीं बदला है. उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है. दिल्ली सरकार के अधिकारी न केवल विधानसभा सदस्यों के पत्रों, फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं देते हैं, बल्कि वे उनकी समस्याओं को भी अनसुना कर रहे हैं.

Vijender Gupta

AAP ने बीजेपी पर साधा था निशाना

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के पत्र पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा था. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन्हीं अधिकारियों की शिकायत जब आम आदमी पार्टी करती थी तो भाजपा नेता इनकी मदद करते थे. आज सत्ता में आने पर बीजेपी इन्हीं अधिकारियों से परेशान हो गई है. बीजेपी ने इन्हीं अधिकारियों की मदद से दिल्ली में आप सरकार के काम को रुकवाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.