Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

60 पेशेंट, एक धमाका और धू-धूकर उठता धुआं… कमला राज अस्पताल में आधी रात को आग से कैसे बचाए गए मरीज?

10

मध्य प्रदेश के ग्वालियर अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल ग्रुप के कमला राजा अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग लेबर रूम के आईसीयू में लगे एयर कंडीशनर में हुए ब्लास्ट की वजह से भड़की. घटना के दौरान 16 मरीज आईसीयू में मौजूद थे, जिन्हें कमला राजा अस्पताल के स्टाफ की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

इसके अलावा आसपास के वार्ड में लगभग 50-60 मरीज भर्ती थे. मरीजों में महिलाओं के अलावा नवजात शिशु भी शामिल थे. घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान, अस्पताल अधीक्षक, पुलिस के आला अधिकारियों समेत नगर निगम का दमकल अमला भी मौके पर पहुंच गया. इससे पहले अस्पताल में धुआं भरने से मरीजों को परेशानी होने लगी थी. अस्पताल स्टाफ ने खिड़कियों के वेंटिलेशन तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला.

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया

हालांकि वेंटिलेशन तोड़ने की मुख्य वजह धुएं को निकालना बताया जा रहा है. घटना देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच हुई. सभी मरीजों को एंबुलेंस की मदद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. इस घटना के बाद कई अटेंडर अपने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले गए. कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के मुताबिक प्रशिक्षित स्टाफ के चलते सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. सभी मरीजों को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह एयर कंडीशनर में हुआ ब्लास्ट ही बताया जा रहा है.

खिड़की तोड़कर मरीजों को निकाला

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. वहीं अस्पताल के स्ट्रेचर बॉय नीरज के मुताबिक आग तेजी से बढ़ रही थी, जिसके चलते राहत और बचाव कार्यों में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आईसीयू की खिड़कियों को तोड़कर मरीजों को निकाला गया है. खिड़कियां तोड़ने से धुआं भरने से पैदा हुई, घुटन को कम किया जा सका. आग एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते भड़की थी. इधर मरीजों का कहना है कि अचानक हुए घटनाक्रम से अफरा तफरी मच गई. अटेंडर अपने अपने मरीजों को लेकर अस्पताल से बाहर निकल आए. घटना रात को एक डेढ़ बजे के बीच की है. इस दौरान कई मरीज सो रहे थे. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.