Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई दंग

19

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को चौका दिया है. एक बुजुर्ग महिला की उसके ही घर में मौत हो गई और उसके बेटा-बेटी महिला के शव के साथ 5 दिनों तक रहते रहे. हालांकि जब सड़ते शव की बदबू लोगों को आई तो पुलिस को सूचित किया गया. जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

घर में बेटे और बेटी के साथ अकेले रहती थी बुजुर्ग महिला
असल में घटना ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दही मंडी स्थित मदन मोहन मार्केट की है. यहां 70 वर्षीय रिटायर्ड क्लर्क उर्मिला भदौरिया अपने बेटे अखंड प्रताप सिंह और बेटी रितु के साथ रहती थी. उर्मिला भदौरिया ग्वालियर के गोरखी स्कूल से क्लर्क पद से रिटायर्ड थी. वहीं उनके पति सुरेंद्र भदौरिया की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को जब दूधिया उनके घर आया तो घर से तेज बदबू आई तो उसने आस पड़ोस के लोगों को इस बारे में बताया.

सड़ने लगा था महिला का शव
दूधिया की बातों से लोगों को शक हुआ तो उन्होंने भी जाकर देखा तो माजरा समझा आ गया कि, बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की मामले की सूचना दी गई. जिस पुलिस मौके पर पहुची और घर खुलवा कर अंदर गए तो पुलिस को बुजुर्ग उर्मिला भदौरिया का शव बेहद ही खराब अवस्था में मिला. शव 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था.

पुलिस ने शव उठाया तो विरोध करने लगा बेटा
पड़ोसी दुकानदार ज्ञान सिंह के मुताबिक, ”उर्मिला का बेटा अखंड और बेटी रितु दोनों ही मानसिक रूप से कमजोर हैं. पुलिस ने जब बुजुर्ग महिला के घर पहुंच कर उसके शव को बाहर निकालना चाहा तो बेटे अखंड प्रताप ने विरोध किया. जिस पर पुलिस ने बेटे को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और बुजुर्ग महिला के शव को घर से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा.”

‘मानसिक रोगी हैं बेटा-बेटी, घर से भी काम निकलते थे’
पड़ोसियों का कहना है कि, घटना का पता उस वक्त चला जब दूध वाला घर दूध देने आया तो उसे तेज बदबू आई. मृतक के बेटा-बेटी दोनों ही मानसिक रूप से कमजोर हैं और कम ही घर से बाहर निकला करते थे. इस कारण उनकी शादी भी नहीं हुई थी. शायद इसी वजह से दोनों मां के शव के साथ रह रहे थे और उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि उनकी मां मर चुकी है.

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी मौत की वजह
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा का कहना है कि, ”शुक्रवार को घटना की जानकारी लगी थी. पड़ोसियों ने बदबू आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी थी. महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.